20 साल बाद एक साल में तीसरी बार बुलाया गया हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामे के साथ समाप्त हो गया। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
हरियाणा विस सेशन खत्म, देखिए अंतिम दिन की झलकियां
2 of 11
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन और अंतिम दिन सदन में विचित्र स्थिति बन गई जब वेल में पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस विधायकों को स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
हरियाणा विस सेशन खत्म, देखिए अंतिम दिन की झलकियां
3 of 11
इस दौरान स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को पहले 15 मिनट और फिर 20 मिनट के लिए स्थगित भी किया। इसके करीब दो घंटे बाद ही इनेलो विधायक भी एक अन्य मुद्दा लेकर वेल में पहुंच गए। आखिरकार स्पीकर को उन्हें भी निलंबित कर सदन से बाहर कराना पड़ा।
हरियाणा विस सेशन खत्म, देखिए अंतिम दिन की झलकियां
4 of 11
हालांकि इसके कुछ समय बाद निर्दलीय विधायक जयप्रकाश, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आग्रह पर स्पीकर ने दोनों विपक्षी दलों से सदस्यों को सदन में लौटने की अनुमति दे दी, लेकिन दोनों दलों के सदस्य यह कहते हुए सदन में नहीं लौटे कि सरकार पहले उनकी मांगों को स्वीकार करे।
विज्ञापन
हरियाणा विस सेशन खत्म, देखिए अंतिम दिन की झलकियां
5 of 11
कांग्रेस के सदस्य धान खरीद मामले में जांच कमेटी के गठन की मांग कर रहे थे। जबकि इनेलो ने बिजली के बढ़े बिल वापस लेने की मांग उठाई थी। शून्यकाल आरंभ होते ही कांग्रेस से सदस्य प्रदेश में धान खरीद की जांच के लिए कमेटी बनाए जाने की मांग को लेकर वेल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
हरियाणा विस सेशन खत्म, देखिए अंतिम दिन की झलकियां
6 of 11
कांग्रेस सदस्य इस मामले में जांच कमेटी के गठन की मांग कर रहे थे। इस दौरान सत्तापक्ष के सदस्य भी अपनी सीटों से उठकर खड़े हो गए और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि जब इस मुद्दे पर सदन में सोमवार को ही चार घंटे से अधिक समय तक बहस हुई है।
विज्ञापन
हरियाणा विस सेशन खत्म, देखिए अंतिम दिन की झलकियां
7 of 11
मुख्यमंत्री जवाब भी दे चुके हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर जांच कमेटी के गठन की मांग करती रही। सदन में शोर इतना बढ़ा कि किसी की कोई बात नहीं सुनी जा रही थी। स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी, जिसे 20 मिनट के लिए आगे बढ़ाया गया।
हरियाणा विस सेशन खत्म, देखिए अंतिम दिन की झलकियां
8 of 11
दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने फिर वेल में पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। उस समय स्पीकर की पद पर आसीन उपाध्यक्ष संतोष सारवान ने कांग्रेस विधायकों को तीन बार चेतावनी दी और फिर उन्हें सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया। इसके तुरंत बाद मार्शल भी सदन में पहुंच गए। कांग्रेस विधायकों ने बाहर जाने को लेकर कोई प्रतिकार नहीं किया।
हरियाणा विस सेशन खत्म, देखिए अंतिम दिन की झलकियां
9 of 11
पूर्व सीएम भुपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक करण दलाल चूंकि वेल में नहीं गए थे, इसलिए उन्हें नेम नहीं किया गया। बावजूद इसके हुड्डा यह कहते हुए सदन से वाकआउट कर गए कि बहुमत के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। बाद में करण दलाल अपने ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के लेकर सदन में अंतिम समय तक डटे रहे।
हरियाणा विस सेशन खत्म, देखिए अंतिम दिन की झलकियां
10 of 11
कांग्रेस विधायकों के बेंच खाली होने के बाद सदन की कार्यवाही जारी रही, लेकिन इसके बाद इनेलो के विधायक प्रदेश में बढ़े बिजली बिलों के संबंध में दिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा कराए जाने की मांग करते हुए स्पीकर के सामने वेल पर पहुंच गए। भाजपा सदस्य भी अपनी सीट से खड़े होकर इनेलो के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
इस बीच सदन में काफी हंगामा हुआ। स्पीकर ने इनेलो के सदस्यों को भी चेताया और अपनी सीटों पर बैठने की हिदायत दी। पर इनेलो के सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे। आखिरकार स्पीकर ने इनेलो विधायकों को भी निलंबित कर दिया। मार्शल की मौजूदगी में इनेलो सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।