फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दिए संकेत, अब पाक पर होगी ये 'स्ट्राइक', पढ़ें- हिसार रैली की 10 बड़ी बातें

Sat, 19 Oct 2019 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
haryana Assembly elections - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के हिसार में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीधे पाकिस्तान को सख्त लहजे में जवाब दिया है। वहीं कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए हरियाणा के जवानों को नमन किया। आइए यहां पढ़ते हैं पीएम मोदी की हिसार रैली की 10 बड़ी बातें....
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : ANI
  • 1- पीएम मोदी ने अपने संबोधन में खुद को बार-बार हरियाणा से जोड़ा। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने मुझे शिक्षा, चेतना और ऊर्जा दी। इस बार लोकसभा चुनाव में आपका आशीर्वाद हम सबको मिला। मेरे लिए हरियाणा दूसरा घर है और हरियाणा का मुझ पर पूरा भरोसा है। मैं हरियाणा में सेवा करने आया हूं। हरियाणा के लोगों ने ठान लिया था कि लोकसभा चुनाव में मोदी की झोली भरनी है। फिर आपके बीच आया हूं तो आपके उस प्यार के लिए आशीर्वाद के लिए सर झुका कर नमन करता हूं।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
  • 2- जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि- पीएम मोदी ने हिसार की जनसभा में अनुच्छेद 370 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का जवान जम्मू-कश्मीर के लोगों और तिरंगा की रक्षा के लिए अपनी जान दे देता है। हमने जवानों के आगे नतमस्तक होकर अनुच्छेद 370 की बलि चढ़ाई। आतंकी आए और हमारे जवानों को मारकर चले जाए अब ऐसा नहीं होगा। 370 को हटाकर मैंने अपने वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
  • 3- हरियाणा तोड़ेगा रिकॉर्ड- पीएम मोदी हिसार जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरकर गए। उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा सभी चुनावी नतीजों को ब्रेक कर आगे निकलने वाला है। इसका संदर्भ देते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 'यह बात मैं किसी कही सुनी बात पर नहीं कह रहा हूं। अखबार और सर्वे रिपोर्ट पढ़कर नहीं कह रहा हूं। अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं, जो आंखों से देखा, जो दिल को छुआ, उसको महसूस कर कह रहा हूं। 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : ANI
  • 4- पांच साल का मांगा समय- प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जनता से पांच साल का और वक्त मांगा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पांच साल और दीजिए। अब काम दुगुनी रफ्तार से होगा। उन्होंने डबल इंजन की बात का भी जिक्र किया। संबोधन में पीएम ने कहा कि पांच साल आपने दिल्ली और हरियाणा में सेवा करने का मौका दिया। लेकिन इसमें ज्यादा समय सफाई में चला गया। पुराने गढ्डे भरने में गया और अब पूरी ताकत से मुझे और हरियाणा सरकार को आपके लिए काम करना है। डबल इंजन की सरकार आपकी सेवा करेगी। 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : ANI
  • 5- कांग्रेस पर कसा तंज- पीएम मोदी ने हिसार में कांग्रेस पर तंज कसा। इसके लिए उन्होंने एक वायरल वीडियो को हथियार बनाया। वीडियो का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस का हल क्या है आपको तो पता है। अभी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस का नेता हरियाणा के नेता को संसद में आंखें दिखा रहा है। क्या ऐसा अपमान हरियाणा बर्दाश्त करेगा। 
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : ANI
  •  6- पीएम मोदी ने हरियाणा में स्थिर सरकार की बात कही। जेजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो दल अपने ही दिल तोड़ने में लगे हैं वो क्या स्थिर सरकार दे पाएंगे। ये लोग हरियाणा की नाव नहीं पार करा सकते हैं। दूसरी तरफ जेजेपी का दायरा बहुत ही सीमित है। उनकी विचारधारा भी धीरे-धीरे सिकुड़ती चली जा रही है। भाजपा ने पांच वर्ष में हरियाणा को स्वच्छ और स्थिर सरकार दी। भाजपा ने सामाजिक सदभाव के रूप में काम किया है।

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
  • 7- पीएम मोदी ने जनसभा में अपनी उपलब्धियां भी गिनाईं। आयुष्मान भारत को गरीब हितैषी योजना करार दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना हरियाणा की धरती से शुरू हुई। आज देशभर में गरीबों का सहरा बन गई। पूरे अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की जनसंख्या से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
  • 8- पाक पर सख्त रहेंगे तेवर- पीएम मोदी ने हिसार रैली से साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में पाक पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। हाल ही में पाक ने पानी रोकने के मुद्दे पर पलटवार किया था। लेकिन पीएम मोदी ने पाक को फिर सख्त लहजे में जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि मैं हिसार के किसानों से जब भी मिला, उन्होंने हमेशा पानी का जिक्र किया। हिंदुस्तान के हक का पानी, हिसार के हक का पानी पाकिस्तान जाता रहा और हमारा किसान पसीना बहाता रहा। पहले दिल्ली में ऐसी सरकारें थीं। मैंने भी हरियाणा का पानी पिया है। एक बार ठान लिया तो करके दिखाता हूं। अब आपके हक का पानी पाकिस्तान नहीं जाएगा। यानि अब पीएम मोदी पाक पर वाटर स्ट्राइक करने के मूड में है। वे हर जनसभा में सख्ती से पाक को संदेश दे रहे हैं।

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
  • 9- गरीब, किसान और युवाओं में दिख रहा विकास- विकास के मुद्दे पर भी पीएम मोदी ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकास उन युवाओं के चेहरे पर दिख रहा, जिन्हें कौशल विकास की ट्रेनिंग मिली। किसानों के खेत और खलिहन में दिख रहा है। पहली बार किसानों के खाते में सहायता राशि पहुंच रही है। उज्जवला योजना का भी जिक्र पीएम ने अपनी सफल योजना के तौर पर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो काम किया वो हर वंचित, शोषित के घर में दिखता है।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
  • 10- हिसार बन रहा हब- पीएम मोदी ने हिसार के विकास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हरियाणा का पहला एयरपोर्ट हिसार में बना। केवल एयरपोर्ट ही नहीं बल्कि ट्रेनिंग भी दी जाएगी। हिसार देश में एविएशन हब के रूप में उभर रहा है। दिल्ली और हिसार के बीच ट्रेन चल रही है। छह लेन का एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित है। आने वाले समय में हरियाणा का विकास और तेज होगा। हिसार का विकास भी तेज होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें