नैना चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
बाढ़डा विधानसभा सीट पर इस बार देवीलाल और बंसीलाल के परिवार से प्रत्याशी आमने-सामने थे। जजपा ने जहां नैना चौटाला को बाढ़डा से मैदान में उतारा था तो वहीं कांग्रेस ने बंसीलाल के बेटे एवं बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन रणबीर सिंह महेंद्रा पर दांव खेला था। इस सीट से नैना चौटाला ने शानदार जीत दर्ज की। नैना चौटाला डा. अजय चौटाला की पत्नी हैं और जेजेपी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला की मां हैं। बता दें कि इससे पहले नैना चौटाला सिरसा की डबवाली से विधायक रह चुकी हैं।