फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो विधायक ने विधानसभा के बाहर बजाया डमरू, सब चौंके

Wed, 23 Mar 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
1 of 5
इनेलो विधायक ने विधानसभा के बाहर बजाया डमरू - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के एक इनेलो विधायक ने हरियाणा विधानसभा के मुख्य द्वार के सामने डमरू बजाते हुए प्रदर्शन कर दिया। उन्हें देख सभी चौंक गए।
विज्ञापन

इनेलो विधायक ने विधानसभा के बाहर बजाया डमरू, सब चौंके

2 of 5
इनेलो विधायक ने विधानसभा के बाहर बजाया डमरू, - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन करने वाले जुलाना से इनेलो विधायक परमेन्द्र सिंह ढुल थे। वे क्षेत्र के विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग कर रहे थे। ढुल ने विधानसभा के मुख्य द्वार के सामने सुबह से हाथ में डमरू लिए तथाकथित विकास की फोटो प्रदर्शनी लगा दी।
विज्ञापन

इनेलो विधायक ने विधानसभा के बाहर बजाया डमरू, सब चौंके

3 of 5
इनेलो विधायक ने विधानसभा के बाहर बजाया डमरू - फोटो : अमर उजाला
परमेन्द्र सिंह ढुल ने कहा कि वे एक साल से भी ज्यादा समय से मौजूदा सरकार को जुलाना के विकास को लेकर बार-बार मांगपत्र भेज चुके हैं। सदन के साथ-साथ उन्होंने प्रजातंत्र के हर हथियार का इस्तेमाल क्षेत्र के विकास की आवाज बुलंद करने के लिए किया, लेकिन कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलते हुए भाजपा सरकार ने भी जुलाना हलके व जींद जिले को विकास से वंचित कर दिया है।

इनेलो विधायक ने विधानसभा के बाहर बजाया डमरू, सब चौंके

4 of 5
इनेलो विधायक ने विधानसभा के बाहर बजाया डमरू, - फोटो : अमर उजाला
ढुल ने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता पर काबिज हुई है, तब से सबसे ज्यादा नुकसान जिले में किसान और कमेरे वर्ग का हुआ है। बीजेपी को प्रदेश के आमजन की कोई चिंता नहीं है। हलके व जिले में विकास की कोई रूपरेखा तैयार करना तो दूर, यह सरकार सोची समझी नीति के तहत किसान, कमेरे और आमजन को प्रताड़ित करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो विधायक ने विधानसभा के बाहर बजाया डमरू, सब चौंके

5 of 5
इनेलो विधायक ने विधानसभा के बाहर बजाया डमरू - फोटो : अमर उजाला
जुलाना से इनेलो विधायक परमेन्द्र सिंह ढुल ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से उनका उद्देश्य सरकार को जुलाना हलके और जींद जिले से संबंधित परेशानियों और आमजन की जरूरतों पर सरकार को चेताना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें