फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने को नजदीकी गांव पैदल जाती थीं, आज बनीं डिप्टी स्पीकर

Sun, 06 Sep 2015 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा विधानसभा में दूसरी बार किसी महिला विधायक को डिप्टी स्पीकर का पद सौंपा गया है। इनका नाम है संतोष यादव। जानिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

पढ़ने को नजदीकी गांव पैदल जाती थीं, आज बनीं डिप्टी स्पीकर

2 of 6
विधायक संतोष यादव का जन्म गांव कुकसी में रिटायर्ड टीचर श्रीभगवान सिंह यादव के घर सितंबर 1956 में जन्म हुआ। यादव प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए निकट के गांव डेरोली में पैदल जाती थी। आसपास स्कूल न होने पर भी उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी और 10वीं की शिक्षा ग्रहण करने के लिए नांगल सिरोही के स्कूल गई।
विज्ञापन

पढ़ने को नजदीकी गांव पैदल जाती थीं, आज बनीं डिप्टी स्पीकर

3 of 6
यादव नें महेंद्रगढ़ के राजकीय महाविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी विषय में एमए किया। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी की। इसके साथ ही उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से समाज शास्त्र में दोबारा से एमए किया।

पढ़ने को नजदीकी गांव पैदल जाती थीं, आज बनीं डिप्टी स्पीकर

4 of 6
पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल ने 1980 में संतोष यादव को लोकदल पार्टी ज्वाइन कराई और महिला विंग की अध्यक्ष बनाया। इसके बाद यादव ने लोकदल पार्टी में महिला विंग की कमान भी संभाली। तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने उन्हें हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य बनाया। जिला महेंद्रगढ़ से इस पद पर पहुंचने वाली वे पहली महिला रहीं।
विज्ञापन

पढ़ने को नजदीकी गांव पैदल जाती थीं, आज बनीं डिप्टी स्पीकर

5 of 6
वर्ष 1999 में संतोष यादव ने अटेली विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा और इंडियन नेशनल लोकदल में चौ. ओमप्रकाश चौटाला के साथ मिलकर पार्टी के लिए काम किया। वर्ष 2009 के चुनाव में इनेलो की टिकट नहीं मिलने पर वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। हालांकि वे हार गई, लेकिन वर्ष 2014 के चुनाव में इनेलो प्रत्याशी को हराकर विधायक बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ने को नजदीकी गांव पैदल जाती थीं, आज बनीं डिप्टी स्पीकर

6 of 6
इस पद के लिए कालका से विधायक लतिका शर्मा, पृथला से बसपा विधायक टेकचंद शर्मा सहित अन्य भाजपा विधायक लाइन में थे। संतोष यादव इस पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला विधायक हैं। इससे पहले वर्ष 1972 में चौधरी बंसीलाल की सरकार में अंबाला की तत्कालीन विधायक लेखावती जैन को भी हरियाणा विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें