फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए इस शख्स ने मारी थी परमीश वर्मा को गोली, फिल्मी है गैंगस्टर बनने की कहानी

Sun, 22 Apr 2018 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 9
हरविंदर सिंह हैप्पी
सिंगर परमीश वर्मा को गोली मारने वाला शख्स हत्थे चढ़ा, देखकर खून खौल जाएगा। वहीं इसके गैंगस्टर बनने की कहानी भी काफी फिल्मी है।
विज्ञापन

2 of 9
हरविंदर सिंह हैप्पी
शनिवार रात को पंजाबी अभिनेता और गायक परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पंजाब पुलिस ने बद्दी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी बद्दी का ही रहने वाला है, जिसे मोहाली से आई पुलिस टीम ने रविवार तड़के चार बजे दबोचा। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले आई है और इस मामले में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि हरविंदर गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह की गैंग का ही सदस्य है।
विज्ञापन

3 of 9
परमीश वर्मा
परमीश वर्मा पर शुक्रवार देर रात मोहाली के सेक्टर-91 में गोली चलाई गई थी। उन्हें घायल हालत में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं, गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परमीश को फिर से जान से मारने की धमकी दी थी। हमले के बाद दिलप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर के साथ एक फोटो शेयर कर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

4 of 9
परमीश वर्मा
गैंगस्टर ने धमकी देकर कहा था कि परमीश इस बार तो बच गया, लेकिन आने वाले वक्त में वह नहीं बच पाएगा। एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस को भरोसा है कि अब जल्द ही अन्य हमलावर तो गिरफ्त में होंगे ही साथ ही हमला करने के पीछे का कारण भी सामने आ जाएगा। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने दावा किया है कि हमलावरों पर शिकंजा कस दिया गया है। वे जल्द ही सलाखों में होंगे।
विज्ञापन

5 of 9
परमीश वर्मा
उधर, पुलिस को संदेह है कि गैंगस्टर दिलप्रीत वारदात को अंजाम देने के बाद हिमाचल में छिपने की तैयारी में था। इसलिए उसने हैप्पी से संपर्क किया था। पता चला है कि हरविंदर सिंह हैप्पी एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। उसने चंडीगढ़ से शिक्षा हासिल की है। उसके पिता स्कूल टीचर हैं। वही बद्दी पुलिस हैप्पी का रिकॉर्ड चेक कर रही है। वहीं, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती परमीश वर्मा और उनके दोस्त कुलवंत की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

6 of 9
Parmish Verma
हरविंद्र सिंह हैप्पी गोरक्षा दल का पदाधिकारी है। उसे कुछ माह पूर्व ही इस पद के लिए चुना गया था। हरविंद्र सिंह के दून भाजपा के कई नेताओं के साथ करीबी रिश्ते भी बताए जाते हैं। भाजपा के कई कार्यक्रमों में सार्वजनिक रूप से हैप्पी शामिल होता रहा है। जिसके चलते भाजपा की सिफारिश पर ही हरविंद्र को गोरक्षा दल का जिला पदाधिकारी बनाया गया था। मोहाली पुलिस ने परमीश गोलीकांड के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

7 of 9
Parmish Verma
वहीं, फिरौती मामले में मानपुरा से एक उद्योगपति को भी मुल्लांपुर पुलिस जांच के लिए साथ ले गई है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है। सूत्रों ने बताया कि एक स्थानीय उद्यमी से दिलप्रीत सिंह गैंग ने 10 लाख की फिरौती मांगी थी और न देने पर गोली मारने की धमकी दी थी। स्थानीय उद्यमी ने इस गैंग को 5 लाख रुपये भी दिए हैं। इसकी भनक पंजाब पुलिस को लगी है।

8 of 9
Parmish Verma
इसी मामले में स्थानीय उद्यमी को भी जांच के लिए पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है। हालांकि स्थानी पुलिस ने उद्यमी को हिरासत में लेने संबंधी जानकारी होने से इनकार कर दिया है। इस उद्यमी से फिरौती के पीछे कहीं हरविंद्र के तार तो नहीं जुड़े पंजाब पुलिस की जांच में इसका खुलासा हो सकता है। हरविंद्र स्थानीय उद्यमी को अच्छी तरह से जानता था। जिसके चलते इस फिरौती कांड में भी हरविंद्र का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

9 of 9
parmish verma - फोटो : AMAR UJALA
फिरौती देने की जांच को पूरा करने के लिए पंजाब पुलिस की एक टीम मुल्लांपुर पुलिस थाने में स्थानीय उद्यमी से कड़ी पूछताछ कर रही है। हालांकि परमीश गोली कांड और फिरौती कांड में अब तक पंजाब पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने बताया कि पंजाब पुलिस ने बद्दी के गुल्लरवाला से परमीश गोली कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला संवेदनशील था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मोहाली ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें