देश की स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत की शानदार पारी देखकर मां बाप गदगद हैं। खुशी जाहिर करते हुए पिता ने ऐसी बात कह दी, सुनकर सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
harmanpreet kaur
आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेकेंड सेमीफाइनल में हरमनप्रीत ने जैसे ही शतक जड़ा, घर में जश्न का माहौल बन गया। पिता हरमंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि बेटी और आगे बढ़े और वर्ल्ड कप जीते। देश का नाम रोशन करे। वहीं मां ने कहा कि हरमन मेरा बेटा है। उसने मेरा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। लोगों से भी कहूंगी कि बेटियों को प्रोत्साहित करो। बेटों से बड़ा नाम कर सकती हैं वो।
विज्ञापन
3 of 5
इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर
गौरतलब है कि महिला विश्व कप 2017 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने कंगारुओं के छक्के छुड़ा दिए। हरमन ने ऐसी पारी खेली, शायद ही कोई भुला सके। इस विश्व कप में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब किसी खिलाड़ी ने 170 से ज़्यादा रन की पारी खेली हो। इससे पहले श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू ने 29 जून 2017 को 178 (नाबाद) रन की पारी खेल तहलका मचाया था।
4 of 5
इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर
चमारी अट्टापट्टू ने नाबाद 178 रन की धुंआधार पारी खेली थी। अट्टापट्टू ने अपनी पारी में 143 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 22 चौके और 6 छक्के जड़े थे। हरमनप्रीत ने 115 गेंदों में नाबाद रहते हुए 171 रन बनाए। उन्होंने 20 चौके और 7 छक्के जड़े। इसके साथ ही हरमनप्रीत ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए। खास बात ये कि हरमनप्रीत ने इस पारी से कई पुरुष खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है।
8 मार्च 1989 को जन्मी हरमनप्रीत पंजाब में लुधियाना के मोगा के छोटे से गांव दुनेके की रहने वाली हैं। विश्व कप के सेकेंड सेमीफाइनल में हरमन का यह तीसरा एक दिवसीय शतक है। वे इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। अपने अनोखे बैटिंग स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं। हरमनप्रीत वीरेंद्र सहवाग को ही अपना आदर्श मानती हैं।