इंडियन क्रिकेट टीम की कैप्टन ने एक ऐसी हरकत कर दी है, जिस वजह से उनकी डीएसपी की नौकरी और करियर दोनों दांव पर लग गया है। मामला ऐसा है कि सवाल उठाए जा रहे हैं और वे बुरी तरह फंस गई हैं।
विज्ञापन
2 of 8
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : AP
हम बात कर रहे हैं इंडियन वूमेन्स क्रिकेट टीम की टी20 फॉर्मेट की कैप्टन हरमनप्रीत कौर की, जो अब फर्जी डिग्री के मामले में फंस गई हैं। खेल के मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से देश का नाम रोशन करने वालीं हरमनप्रीत कौर आदर्श मानी जाती हैं। क्रिकेट की दुनिया में शानदार प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाने पर उन्हें रेलवे ने नौकरी दी और उसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी की नौकरी दी गई।
विज्ञापन
3 of 8
हरमनप्रीत कौर
पंजाब के मोगा की रहने वाली हरमनप्रीत कौर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से एक मार्च को पंजाब पुलिस में डीएसपी बनाया गया था। लेकिन अब वे नौकरी पाने के लिए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के नाम की फर्जी ग्रेजुएशन डिग्री लगाकर फंस गई हैं। मामले में पंजाब पुलिस ने यूनिवर्सिटी के विजिलेंस विभाग से गोपनीय जांच कराई थी। विजिलेंस विभाग ने मार्कशीट का कोई रिकॉर्ड नहीं होने की बात कही है।
यूनिवर्सिटी के विजिलेंस विभाग में हर महीने देश के तमाम राज्यों से हजारों मार्कशीट और डिग्रिया वेरिफिकेशन के लिए आती हैं। इनकी जांच रिकॉर्ड में देखकर की जाती है। इस वेरिफिकेशन में हर महीने चार-पांच फर्जी मार्कशीट और डिग्री पकड़ी ही जाती हैं। पिछले कुछ महीने से तो वेरिफिकेशन के लिए हर महीने दस हजार तक मार्कशीट आ रही हैं। दिल्ली सरकार भी 15 वर्षों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच करा रही है।
विज्ञापन
5 of 8
हरमनप्रीत कौर
इस जांच के दौरान सामने आया कि हरमनप्रीत कौर की ग्रेजुएशन की डिग्री का चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ में रिकॉर्ड नही है। अब अंतिम जांच रिपोर्ट में डिग्री के फर्जी होने की पुष्टि पर हरमनप्रीत कौर के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जा सकता है। वहीं पंजाब पुलिस नौकरी के लिए वेस्टर्न रेलवे में जमा कराए हरमनप्रीत के शैक्षणिक दस्तावेज की जांच भी कर सकती है।
विज्ञापन
6 of 8
हरमनप्रीत कौर
इस जांच से पता लग सकेगा कि करीब तीन वर्ष पूर्व भी हरमनप्रीत कौर की तरफ से रेलवे को जमा कराई गई डिग्री की जांच कराई गई थी या नही। यदि जांच कराई गई थी तो फिर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर अब यूनिवर्सिटी के पास क्यों नहीं है। ऐसे में हरमनप्रीत पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है या फिर उसे केवल पुलिस विभाग से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। फिलहाल पंजाब सरकार इस संबंध में स्पष्ट जवाब देने से बच रही है।
विज्ञापन
7 of 8
हरमनप्रीत कौर
लड़कों के साथ भी खेला क्रिकेट
बता दें कि हरमनप्रीत कौर क्रिकेट को लेकर इतनी क्रेजी थी कि वह अपने घर से कई किलोमीटर दूर अकादमी में क्रिकेट सीखने जाती थीं। यहां पर लड़कियों की टीम से खेलने के बाद वह टाइम निकालकर लड़कों के साथ भी क्रिकेट खेलती थीं। कड़ी मेहनत के बाद वह आलराउंडर बनने में कामयाब रहीं। दांए हाथ से बल्लेबाजी और दांए हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करती हैं। बेटी को स्टार खिलाड़ी बनते देखना पिता का सपना भी था।
क्रिकेट करियर
हरमनप्रीत कौर ने 20 वर्ष की उम्र में पहला वनडे मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेला। इसमें वह विकेट चटकाने मे कामयाब रहीं। वर्ष 2009 में इंग्लैंड में टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया। टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ष 2014 में डेब्यू किया। आखिरी वनडे इंग्लैंड के खिलाफ 12 अप्रैल 2018 को खेला। अपने अभी तक खेल करियर में हरमनप्रीत कौर 2 टेस्ट, 79 वनडे, 68 टी-20, बिग बैश लीग के 14 मुकाबले खेल चुकी हैं।