115 गेंदों पर 171 रनों की पारी खेलकर इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर ने एक इंटरव्यू में अपने दिल की बड़ी ख्वाहिश बताई है, देखिए
विज्ञापन
2 of 9
Harmanpreet Kaur
दरअसल, महिला विश्व कप से सभी की आंखों का तारा बनीं क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर का पंजाब पुलिस में डीएसपी की नौकरी पाना एक सपना रहा है। विश्व कप के सेमीफाइनल में 115 गेंदों पर 171 रनों की पारी ने उनकी जिंदगी बदल दी है।
विज्ञापन
3 of 9
Harmanpreet Kaur
कभी रोजगार की तलाश में अपने मूल राज्य पंजाब से पलायन करने वाली हरमनप्रीत के लिए अब उनका राज्य घर वापसी के लिए इंतजार कर रहा है। इस दिशा में पिछले दिनों राज्य सरकार ने उन्हें सम्मानित कर पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी की नौकरी ऑफर किया है।
4 of 9
Harmanpreet Kaur
हरमन के लिए यह खुशी के पल जरूर हैं, लेकिन इसके बाद वह रेलवे की नौकरी छोड़ने को लेकर दुविधा में हैं। रेलवे ने संघर्ष के दिनों में उन्हें नौकरी दी थी। हरमनप्रीत मूलरूप से मोगा की रहने वाली हैं। सीआईआई में इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग के सिलसिले में वह सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
5 of 9
Harmanpreet Kaur
इस दौरान हरमनप्रीत ने मीडिया के साथ बातचीत में पंजाब पुलिस में डीएसपी पद के लिए मिले ऑफर को खुद के लिए उपलब्धि बताया। हरमन ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ रहना चाहती हैं। खासकर उस स्थिति में जब मुझे क्रिकेट खेलते हुए चोट लग जाती है, ऐसे में घर और परिवार नजदीक होना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 9
Harmanpreet Kaur
हरमन की राय में पंजाब पुलिस में डीएसपी की नौकरी उनका सपना रहा है। फिलहाल यह सब प्रक्रिया में है। वर्ल्ड कप के दौरान हरमन की एक अंगुली में चोट लगने से वह डिस्लोकेट हो गई थीं, इस पर उन्होंने बताया कि अब वह ठीक हो रही हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Harmanpreet Kaur
भारतीय महिला क्रिकेट का भविष्य उज्जवल
हरमन ने कहा कि फाइनल में पहुंचना एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही। सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर टीम के लिए खेला। हम टूर्नामेंट में शुरू से ही बेहतर खेल दिखा रहे थे। हरमनप्रीत ने कहा कि मोगा से खेलना शुरू किया, वहां पर स्कूल में खेलने के लिए जगह उपलब्ध थी। लेकिन विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद से महिला क्रिकेट के प्रति लोगों में लगाव बढ़ा है, लोग अपनी बच्चियों को क्रिकेट अकादमी भेजने लगे हैं। इस समय मोगा में तीन क्रिकेट अकादमी खुल चुकी हैं।
8 of 9
Harmanpreet Kaur
महिला खिलाड़ियों के मैच दिखाए जाएं
हरमन ने कहा कि महिला खिलाड़ियों के मैचों का भी प्रसारण होना चाहिए। वर्ल्ड कप के दौरान सभी ने हमारे मैच टीवी पर देखे, इससे लोग हमें पहचानने लगे हैं। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी पारी के सवाल पर कहा कि इस तरह की पारियां पहले भी उनकी साथी खेल चुकी थीं, लेकिन तब किसी ने उन पर गौर नहीं किया था।
महिलाओं की सुरक्षा जरूरी
हाल ही में चर्चित वर्णिका कुंडू प्रकरण और नवजात बच्चियों को लावारिस छोड़े जाने जैसे मुद्दों पर स्टार महिला क्रिकेटर ने कहा कि हर लड़की आज एक सुरक्षित माहौल चाहती है। वह ऐसा माहौल चाहती है जहां उसे डर न लगे। उनके अनुसार, मैं खुद कई बार ट्रेनिंग करते समय लेट हो जाती हूं और मैं चाहूंगी कि मेरे साथ अन्य महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता होनी चाहिए।