टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज की शादी के लिए हरभजन सिंह ने स्पेशल प्लान बनाया है। इसका ऐलान इंस्टाग्राम पर कर दिया है। देखिए।
विज्ञापन
2 of 6
हरभजन सिंह को गीता बसरा ने दिया सरप्राइज गिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए युवराज सिंह की शादी में अपनी डांस योजना का खुलासा किया है। लिखा, तैयार हो जाओ ब्रदर युवराज, हम तुम्हारी शादी में कुछ इस तरह नाचने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस वीडियो में गांव के कुछ बच्चे देसी स्टाइल में डांस करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
युवराज सिंह
स्पिनर हरभजन ने युवराज सिंह और हरभजन सिंह के बीच दोस्ती को आप इसी से समझ सकते हैं कि जब भज्जी ने एक्ट्रेस गीता बसरा से पिछले साल अक्टूबर में शादी की थी, तो उस समय भज्जी की जगह पंजाब रणजी टीम की कप्तानी कर रहे स्टार क्रिकेटर युवराज ने शादी के रिसेप्शन में भाग लेने के लिए रणजी मैच नहीं खेला था।
4 of 6
हेजल कीच-युवराज सिंह
गौरतबह है कि टीम इंडिया के स्टार युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच की 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। युवी और हेजल की शादी के कार्ड बंटने शुरू हो गए हैं और इस कार्ड में मेहमानों के लिए भी कुछ खास इंस्ट्रक्शन हैं। शादी का यह कार्ड अलग-अलग थीम पर आधारित है, जिसमें क्रिकेट की पिच पर हेजल और युवी को दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : instagram
युवराज और हेजल की शादी के इस कार्ड को नाम दिया गया है युवी-हेजल प्रीमियर लीग। कार्ड में एक जगह मां शबनम और पिता योगराज सिंह का नाम लिखा है। जबकि भाई जोराबर का नाम दो जगह इस्तेमाल किया गया है। कार्ड के साथ एक विजिटिंग कार्ड के साइज का कार्ड भी लगा हुआ है, जिसमें मेहमानों के लिए इंस्ट्रक्शन है कि वह इसे दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में साथ लेकर आएं।
बता दें कि युवी और हेजल की सगाई बाली (इंडोनेशिया) में हुई थी। इनकी शादी दो जगहों पर दो परंपरानुसार होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार युवी और हेजल की सिख परंपरानुसार चंड़ीगढ़ के गुरुद्वारा में 30 नवंबर को शादी होगी। हिंदू परंपरानुसार गोवा में 2 दिसंबर को शादी होगी। मेहंदी की रस्म 29 नवंबर को शाम 6 बजे चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित की जाएगी।