शादी के इतने दिन बाद ही सही, आखिरकार क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने अपने फैंस के सामने गीता बसरा से लव स्टोरी का राज खोल ही दिया। देखिए, क्या बोले भज्जी?
विज्ञापन
शादी के इतने दिन बाद भज्जी बोले, कैसे दिल में बसी बसरा?
2 of 5
होशियारपुर स्थित गुरुद्वारा श्री दुख निर्वाण साहिब में अपनी पत्नी गीता बसरा व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ माथा टेकने पहुंचे भज्जी ने बताया कि कैसे मैच के 2 टिकट और मीडिया से मिले सहयोग ने उनकी गीता के संग लव स्टोरी को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
शादी के इतने दिन बाद भज्जी बोले, कैसे दिल में बसी बसरा?
3 of 5
भज्जी बोले कि गीता को उन्होंने जब 'वो अजनबी' गाने में देखा तो उससे मिलने की आस जगी थी। जब वह दक्षिण अफ्रीका में टी- 20 वर्ल्ड कप खेल रहे थे तो उन्हें कहीं से गीता का फोन नंबर मिल गया। गीता को मैसेज कर मिलने की बात कही। भारत लौटे तो गीता ने उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देते हुए लिखा कि हम सभी को आप पर गर्व है।
शादी के इतने दिन बाद भज्जी बोले, कैसे दिल में बसी बसरा?
4 of 5
भज्जी बोले कि गीता उनकी दोस्त आईपीएल के पहले सीजन से पहले बनी। गीता ने मैसेज कर मैच के 2 टिकट मांगे। इसी दौरान ही उनकी मुलाकात हुई और वे दोस्त बन गए। शादी के बाद गीता के फिल्मों में काम करने पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। उधर, गुरुद्वारा आने की बात पर भज्जी ने बताया कि चाहे अहम मैच हो या जिंदगी के अहम पल, वह इस गुरुद्वारा में आना नहीं भूलते।
शादी के इतने दिन बाद भज्जी बोले, कैसे दिल में बसी बसरा?
5 of 5
भज्जी ने पंजाब में पिछले दिनों खराब हुए माहौल को शांति के साथ हल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वो भारतीय टीम में लौटने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। अगर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद होगा तो वे दोबारा इंडिया टीम में खेलेंगे।