7 साल के अफेयर के बाद आखिरकार भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानिए, शादी और दोनों से जुड़ी कई रोचक बातें।
विज्ञापन
जानिए, भज्जी-गीता की लवस्टोरी और शादी के बारे में सब कुछ
2 of 9
दरअसल, गीता और हरभजन की मोहब्बत के चर्चे साल 2008 में आईपीएल मैच के दौरान सामने आए, जब गीता हरभजन सिंह को चीयर करती नजर आईं। इसके बाद कई आयोजनों पर दोनों को लगातार साथ भी देखा गया।
विज्ञापन
जानिए, भज्जी-गीता की लवस्टोरी और शादी के बारे में सब कुछ
3 of 9
हरभजन की बहन की शादी में भी गीता बसरा मौजूद थीं। मुंबई इंडियन्स के चैंपिनयन बनने के बाद टीम की मालकिन नीता अंबानी द्वारा दी गई पार्टी में भी यह कपल साथ पहुंचा था।
जानिए, भज्जी-गीता की लवस्टोरी और शादी के बारे में सब कुछ
4 of 9
गीता बसरा बॉलीवुड में ज्यादा कामयाब नहीं हो पाईं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में 'दिल दिया है' से की। इसके अलावा 'द ट्रेन', 'जिला गाजियाबाद' 'भइया जी सुपरहिट' में भी काम किया है। इस साल उनकी फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' रिलीज हुई, जिसमें गीता के अलावा गिप्पी ग्रेवाल, धर्मेंद्र और गोविंदा की बेटी टीना भी थी।
विज्ञापन
जानिए, भज्जी-गीता की लवस्टोरी और शादी के बारे में सब कुछ
5 of 9
हरभजन सिंह भारत के बेहद कामयाब गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने भारत की ओर से 103 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है और अब तक 417 विकेट चटका चुके हैं जबकि वनडे क्रिकेट में हरभजन ने 232 वनडे में 263 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा 26 टी-20 मैच में हरभजन के नाम 24 विकेट हैं। बल्लेबाज़ी में भी हरभजन सिंह के नाम दो टेस्ट शतक हैं।
विज्ञापन
जानिए, भज्जी-गीता की लवस्टोरी और शादी के बारे में सब कुछ
6 of 9
क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा आज शादी के बंधन में बंधेंगे। 31 साल की गीता बसरा ने शादी के सभी कार्यक्रमों के लिए 'घाघरा' को चुना है। गीता की ड्रेस अर्चना कोचर और बबीता मलखानी डिजाइन कर रही हैं।
विज्ञापन
जानिए, भज्जी-गीता की लवस्टोरी और शादी के बारे में सब कुछ
7 of 9
फेरों के लिए गीता बसरा ने रेड और गोल्डन कलर का भारी घाघरा-चोली को चुना है। वहीं 35 साल के हरभजन सिंह शेरवानी पहनेंगे जिसे राघवेंद्र राठौर ने डिजाइन किया है।
जानिए, भज्जी-गीता की लवस्टोरी और शादी के बारे में सब कुछ
8 of 9
वडोदरा के प्रसिद्ध नारायण जूलर्स के केतन एवं जतिन चोक्षी जूलरी डिजाइन कर रहे हैं। हरभजन और गीता की शादी की ड्रेस फेमस डिजाइनर अर्चना कोचर डिजाइन कर रही हैं।
जानिए, भज्जी-गीता की लवस्टोरी और शादी के बारे में सब कुछ
9 of 9
कोचर ने बताया, 'गीता सभी महत्वपूर्ण अवसरों के लिए बेहद पारंपरिक पोशाक चाहती थीं इसलिए हमने उनके लिए दुपट्टे के साथ लहंगे और भारतीय कशीदाकारी के साथ क्रॉप टॉप ब्लाउज का चयन किया।