फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद हनीमून नहीं मैच को तरजीह देंगे हरभजन सिंह

Sat, 31 Oct 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
अभिनेत्री गीता बसरा के संग शादी की रस्में पूरी होने के बाद ही हरभजन सिंह ने हनीमून का सीक्रेट सबके सामने खोल दिया। देखिए क्या बोले भज्जी?
विज्ञापन

शादी के बाद हनीमून नहीं मैच को तरजीह देंगे हरभजन सिंह

2 of 8
होटल क्लब कबाना में प्रेसवार्ता के दौरान भज्जी ने कहा कि वे हनीमून पर नहीं, बल्कि रणजी मैच खेलने जाएंगे। उनका प्लान रणजी में दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाना है। वह रणजी में पंजाब की टीम की कप्तानी करते हैं।
विज्ञापन

शादी के बाद हनीमून नहीं मैच को तरजीह देंगे हरभजन सिंह

3 of 8
टेस्ट टीम से अपनी जगह गंवाने वाले भज्जी ने अपनी जिंदगी की नई पारी के बारे में कहा कि मैं ईश्वर में बहुत यकीन करता हूं। मुझे यकीन है कि उनकी कृपा से जीवन की यह नई पारी भी कामयाब रहेगी। लेकिन अभी हनीमून का कोई इरादा नहीं है।

शादी के बाद हनीमून नहीं मैच को तरजीह देंगे हरभजन सिंह

4 of 8
भज्जी के मुताबिक अभी मैं क्रिकेट (रणजी) में लौटूंगा। पीसीए अधिकारियों से बात करके फैसला करूंगा। भज्जी ने यह भी कहा कि क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट अहम हैं और इनमें खेलने की उनकी चाहत पहले की तरह ही बरकरार है।
विज्ञापन

शादी के बाद हनीमून नहीं मैच को तरजीह देंगे हरभजन सिंह

5 of 8
भज्जी ने कहा कि गीता से शादी करके उनका सपना सच हुआ है। वे गीता को हर पल खुश रखेंगे। वे ज्यादा नहीं बोलेंगे, क्योंकि उनका गला खराब है। गीता बसरा ने कहा कि वे इस शादी से बहुत खुशी हैं। वे हरभजन को काफी पसंद करती हैं।
विज्ञापन

शादी के बाद हनीमून नहीं मैच को तरजीह देंगे हरभजन सिंह

6 of 8
इससे पहले शादी के दौरान भज्जी ने गीता के गले में जयमाला तो डाल दी, लेकिन गीता को भज्जी के गले में हार डालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही गीता ने हार पहनाने के लिए हाथ उठाए तो भज्जी दोस्तों ने उसे कंधों पर उठा लिया।
विज्ञापन

शादी के बाद हनीमून नहीं मैच को तरजीह देंगे हरभजन सिंह

7 of 8
भज्जी के दोस्तों ने उसे नीचे उतारा। इसके बाद गीता ने जयमाला पहना ली। गीता ने लहंगा पहन रखा था, वापस जाते समय उन्हें स्टेज से उतरते समय दिक्कत हो रही थी। इसे देखते भज्जी ने गीता का हाथ पकड़कर स्टेज के नीचे उतारा।
विज्ञापन

शादी के बाद हनीमून नहीं मैच को तरजीह देंगे हरभजन सिंह

8 of 8
फोटोग्राफी पर रहा प्रतिबंध: भज्जी-गीता के शादी के दौरान होटल के भीतर फोटोग्राफी पर प्रतिबंध रहा। बाउंसरों ने कई लोगों के मोबाइल लेकर फोटो भी हटाए। एक कंपनी को शादी के फोटोग्राफ राइट्स दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें