एक 'भयावह क्षण' जिसे शायद आप देख भी न पाएं, इस वीडियो में सामने आया है। वीडियो में एक शख्स ने फेसबुक लाइव ऑन कर दुनिया के सामने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
2 of 7
Punjab News
मामला पंजाब के गुरदासपुर का है। मृतक 4 जनवरी को ही बेटे का बाप बना था और उसे लड्डू बांटे थे। थाना भैणी मिआं खां के अधीन पड़ते गांव नानोवाल जींदड़ के 28 साल के परमजीत सिंह ने ससुराल वालों से तंग आकर फेसबुक पर लाइव होकर फंदा लगा पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास तथा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
3 of 7
Punjab News
जानकारी के अनुसार, परमजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी नानोवाल जींदड़ का विवाह 10 जनवरी 16 को बलजीत कौर पुत्री उपकार सिंह निवासी गांव दबुर्जी जांलधर रोड अमृतसर के साथ हुआ था। परमजीत कर्नाटक में क्रेन आपरेटर का काम करता था। घरेलू कारणों से गर्भवती पत्नी दो माह पहले मायके चले गई थी।
4 of 7
Punjab News
मृतक के पिता गुरमीत सिंह के मुताबिक करीब 10-12 दिन पहले ही परमजीत सिंह कर्नाटक से आया था। चार जनवरी को परमजीत लड़के का पिता बना था। पिता बनने के बाद वह गत दिवस अपने बेटे व पत्नी से मिलने अस्पताल गया। वहां परमजीत सिंह की उसके ससुराल वालों में कोई बात हुई। परमजीत उनसे मिल कर रात करीब दो बजे अपने घर वापस नानोवाल जीदड़ पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 7
Punjab News
बुधवार की सुबह उठ कर उसने रिश्तेदारों व गांव वालों को पिता बनने की खुशी में लड्डू बांटे। इसके बाद घर में रखी मिठाइयां बांटने की बात कह कर अपने कमरे में चला गया और फेसबुक पर लाइव होकर उसने अपने साथ बीती बाते बताई। सुसाइड करते हुए परमजीत ने कहा कि जब भी वह अपनी पत्नी से बात करना चाहता था तो उसके ससुराल वाले बात नही कराते थे। उन्होंने उसे हमेशा धोखे में ही रखा।
विज्ञापन
6 of 7
Punjab News
इसी कारण वह अपने ससुराल वालों से तंग आकर अपनी जान देने जा रहा है। उसने लाइव होकर फंदा दिखाया और फिर उससे लटक कर अपनी जान दे दी। थाना प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि फेसबुक पर लाइव उसके बयानों के आधार पर उसकी पत्नी बलजीत कौर, ससुर उपकार सिंह व सास सर्बजीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।