रॉक गार्डन बनाकर इतिहास बनाने वाले पद्मश्री नेकचंद के 90वां जन्मदिन और रॉक गार्डन की 40वीं वर्षगांठ मनाई गई। शहर की कई नामी हस्तियां उन्हें बधाई देने पहुंचीं। इसके अलावा ट्राइसिटी के कई स्कूलों के स्टूडेंट भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
'रॉक' तरीके से ऐसे मनाया निर्माता नेकचंद का बर्थडे
2 of 8
रॉक गार्डन में कई दिनों से नेकचंद का जन्मदिन मनाने की तैयारियां की जा रही थीं। यूटी प्रशासन ने भी इस खास दिन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
'रॉक' तरीके से ऐसे मनाया निर्माता नेकचंद का बर्थडे
3 of 8
सोमवार को रॉक गार्डन में सुबह से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले पेंटिंग कंपटीशन हुआ। इसके बाद एनजेडसीसी के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
'रॉक' तरीके से ऐसे मनाया निर्माता नेकचंद का बर्थडे
4 of 8
दोपहर में यूटी प्रशासन की ओर से खास आयोजन किया गया। कई लोगों ने नेकचंद से जुड़ीं यादें शेयर कीं। कार्यक्रम के अंत में केक कटिंग सेरेमनी आयोजित की गई। रॉक गार्डन में आए सभी लोगों को केक बांटा गया।
विज्ञापन
'रॉक' तरीके से ऐसे मनाया निर्माता नेकचंद का बर्थडे
5 of 8
हास्य कलाकार रौनकीराम नेकचंद के चहेते कलाकारों में माने जाते हैं। उनके 90वें जन्मदिन पर उन्हें भी खास तौर पर बुलाया गया था। कार्यक्रम के दोरान उन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
'रॉक' तरीके से ऐसे मनाया निर्माता नेकचंद का बर्थडे
6 of 8
दोपहर में यूटी प्रशासन की ओर से खास आयोजन किया गया। इसमें कर्नाटक के पूर्व गवर्नर टीएन चतुर्वेदी, चुनाव आयोग के पूर्व कमिश्नर एसवाई कुरैशी, जस्टिस अजय तिवारी, पीजीआई डायरेक्टर योगेश चावला, रिटायर्ड आईएएस रूपल देयोल बजाज, आर्टिस्ट कमल तिवारी, रानी बलबीर कौर, रौनकीराम, डॉली आहलूवालिया आदि हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
'रॉक' तरीके से ऐसे मनाया निर्माता नेकचंद का बर्थडे
7 of 8
इंग्लैंड की फीमेल कबड्डी टीम इन दिनों भारत के टूर पर है। सोमवार को पूरी टीम चंडीगढ़ घूमने आई हुई थी। इस दौरान टीम की सभी सदस्य रॉक गार्डन देखने पहुंचीं। वहां कल्चरल प्रोगाम देख उन्होंने लोगों से पूछा तो उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी मेंबर नेकचंद से मिलीं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
'रॉक' तरीके से ऐसे मनाया निर्माता नेकचंद का बर्थडे
8 of 8
रॉक गार्डन में सुबह पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता की थीम रॉक गार्डन रखी गई थी। स्टूडेंट्स ने शानदार पेंटिंग्स बनाईं। रोमेश मल्होत्रा और संदीप जोशी ने पांच बेस्ट पेंटिंग्स का चुनाव किया।