फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: हैपनिंग हरियाणा 2.0 की शुरुआत, मुंबई से हरियाणा के लिए 66 हजार करोड़ के निवेश की संभावना

Sun, 23 Aug 2026 10:29 PM IST
मयूर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सीएम ने मुंबई में बसे हरियाणवी परिवारों से आत्मीय संवाद किया। अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री मेघना मलिक ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सीएम का स्वागत किया। सीएम ने कहा कि देश-दुनिया में बसे हरियाणवी केवल प्रवासी नहीं, बल्कि हरियाणा की विस्तारित शक्ति और प्रदेश की सकारात्मक पहचान के प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन
1 of 2
हैपनिंग हरियाणा 2.0 की शुरुआत - फोटो : संवाद
हरियाणा ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से निवेश और वैश्विक कारोबारी संपर्क बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हैपनिंग हरियाणा 2.0 अंतरराष्ट्रीय संपर्क एवं वैश्विक पूंजी अभियान की शुरुआत की। इस तीन दिवसीय निवेश सम्मेलन में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

सीएम ने मुंबई में बसे हरियाणवी परिवारों से आत्मीय संवाद किया। अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री मेघना मलिक ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सीएम का स्वागत किया। सीएम ने कहा कि देश-दुनिया में बसे हरियाणवी केवल प्रवासी नहीं, बल्कि हरियाणा की विस्तारित शक्ति और प्रदेश की सकारात्मक पहचान के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने प्रवासी समाज से जन्मभूमि से जुड़े रहने और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सीएम सैनी से बातचीत करते हुए अभिनेता रणदीप हुड्डा - फोटो : संवाद
हरियाणा-मुंबई का रिश्ता अवसर और संस्कार का

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा और मुंबई का रिश्ता केवल जन्मभूमि और कर्मभूमि का नहीं, बल्कि संस्कार और अवसर व मेहनत और विस्तार का रिश्ता है। हरियाणा ने लोगों को मेहनत, अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने का संस्कार दिया, जबकि मुंबई ने उनकी प्रतिभा को बड़े अवसरों में बदलने का मंच दिया। मुंबई में बसे हरियाणवी दोनों प्रदेशों के बीच जीवंत सेतु हैं। हरियाणा अब केवल कृषि प्रधान राज्य नहीं बल्कि उद्योग, सेवा, तकनीक, नवाचार, स्टार्टअप, रसद, खेल और शिक्षा विकास के नए आधार बन रहे हैं।

निवेश ही नहीं, विचार और भागीदारी मांगने आया हूं - सीएम

सीएम सैनी ने कहा कि प्रवासी हरियाणवियों के पास अनुभव, विशेषज्ञता, कारोबारी संपर्क और संसाधन हैं, जिनका लाभ प्रदेश के युवाओं और उद्यमियों को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे केवल निवेश नहीं, विचार और भागीदारी भी मांगने आया हूं। उन्होंने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, नए उद्यमों को सलाह, खिलाड़ियों को सहयोग, महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने और हरियाणा के उत्पादों को मुंबई व वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में मदद का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणवी जहां भी गए, मेहनत और कर्मठता से सफलता हासिल की। सरकार निवेश के अनुकूल माहौल और बेहतर आधारभूत ढांचा तैयार कर रही है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा की पहचान देश के साथ विदेशों में भी मजबूत हुई है।

ये भी अधिकारी रहे मौजूद 

सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, सीएम के प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव के मकरंद पांडुरंग सहित बड़ी संख्या में प्रवासी हरियाणवी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें