हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास शाहाबाद में मिले सेना के एक्सप्लोसिव का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में 2 हैंड ग्रेनेड और 100 से ज्यादा डेटोनेटर्स मिले। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में लावारिस मिले 2 हैंडग्रेनेड समेत 100 से ज्यादा डेटोनेटर्स
2 of 7
हरियाणा के बहादुरगढ़ में रविवार को 2 हैंड ग्रेनेड और 100 से ज्यादा डेटोनेटर्स मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल (बहादुरगढ़)झज्जर के नूना माजरा गांव में ग्रामीणों ने पावरहाउस के पास सुबह नौ बजे झाड़ियों में ग्रेनेड्स और डेटोनेटर्स को देखा। आननफानन में जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में लावारिस मिले 2 हैंडग्रेनेड समेत 100 से ज्यादा डेटोनेटर्स
3 of 7
सूचना पाकर प्रशासन समेत खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई। विस्फोटक को डिफ्यूज करने गुड़गांव से बम स्क्वॉएड पहुंचा। जहां विस्फोटक मिला उसे चारों ओर से रेत की दीवार बना दी गई।
बहादुरगढ़ में लावारिस मिले 2 हैंडग्रेनेड समेत 100 से ज्यादा डेटोनेटर्स
4 of 7
जांचकर्ता और टीम के इंचार्ज एएसआई राकेश की निगरानी में बम स्क्वॉएड दस्ते और खोजी कुत्ते ने आसपास की तलाशी भी ली।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में लावारिस मिले 2 हैंडग्रेनेड समेत 100 से ज्यादा डेटोनेटर्स
5 of 7
जांचकर्ता और टीम के इंचार्ज एएसआई राकेश ने बताया कि ये उच्च स्तरीय विस्फोटक मटीरियल था।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में लावारिस मिले 2 हैंडग्रेनेड समेत 100 से ज्यादा डेटोनेटर्स
6 of 7
जांचकर्ताओं ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये विस्फोटक सेना के किस यूनिट के हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बहादुरगढ़ में लावारिस मिले 2 हैंडग्रेनेड समेत 100 से ज्यादा डेटोनेटर्स
7 of 7
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कुरुक्षेत्र के साहाबाद में दिल्ली अंबाला रेलवे ट्रैक के पास नौ मोर्टार बम मिला था। इसकी वजह से रूट पर दो घंटे से ज्यादा समय तक रेल यातायात बाधित रहा। पटरियों के पास मिले 51 एमएम के 9 मोर्टार बम सेना और अर्धसैनिक बलों को सप्लाई किए जाते हैं। यह उच्च क्षमता वाले विस्फोटक थे। इसकी जांच अभी चल ही रही है।