मिट्टी में खेलते खेलते बच्चों के हाथ में ऐसी चीज आ गई, जिसे देखकर उनकी सांसें सूख गई। इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
घग्गर नदी में मिला हैंड ग्रेनेड
दरअसल, पंचकूला-यमुना नगर हाईवे की फोरलेनिंग का काम चल रहा है। पास ही घग्गर नदी पर नया पुल बनाने का काम हो रहा है। वहीं मजदूरों के बच्चे खेल रहे थे कि उनके हाथ हैंड ग्रेनेड लग गया। वे उसे उठाकर मां बाप के पास ले गए तो देखकर वे हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत उसे वहीं फेंक दिया और पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
3 of 7
घग्गर नदी में मिला हैंड ग्रेनेड
जानकारी मिलते ही एसएचओ चंडीमंदिर ललित कुमार भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने हैंड ग्रेनेड अपने कब्जे में लिया और लोगों को राहत दिलाई। पुलिस ने हैंड ग्रेनेड सीआईए को सौंप दिया है, जिसकी जांच की गई तो वह काफी पुराना और डिफ्यूज निकला। बता दें कि पहले भी शिवालिक के इर्द गिर्द के इलाकों से नदी के जरिये बहकर बम, हैंड ग्रेनेड मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं।
4 of 7
घग्गर नदी में मिला हैंड ग्रेनेड
पुलिस के मुताबिक, हैंड ग्रैनेड को देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह किसी रेंज से बहकर आ गया होगा। फिर भी इससे जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि यहां तक हैंड ग्रेनेड पहुंचा कैसे। अगर यह हैंड ग्रेनेड डिफ्यूज नहीं होता तो इसके विस्फोट से आसपास के इलाके में काफी नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन
5 of 7
घग्गर नदी में मिला हैंड ग्रेनेड
पंजाब के लुधियाना में ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी इलाके में मंगलवार की दोपहर को उस समय दहशत फैल गई, जब कूड़े के ढेर में पुराना बम मिला। बम देख कर किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी। सूचना मिलन पर एसीपी पूर्वी पवनजीत सिंह, थाना डिविजन सात के एसएचओ सब इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह और सीआईए टू के प्रभारी हरपाल सिंह गरेवाल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 7
घग्गर नदी में मिला हैंड ग्रेनेड
उन्होंने इसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना डिविजन सात के एसएचओ सब इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह ने बताया कि ईडब्ल्यूएस कालोनी इलाके में कूड़े का ढेर पड़ा है। दोपहर को वहां बम देख कर किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बम मिलने की सूचना मिलते ही इलाके के लोग वहां इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस के अनुसार बम काफी पुराना है।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी के पास बम कबाड़ में आया और वह पुलिस से डरकर कूड़े के ढेर में फेंक कर चला गया। पास ही में एक कबाड़ की दुकान भी है। उनसे भी पूछताछ की गई थी, लेकिन उन्होंने बम के बारे में कुछ पता न होने की बात की है। अब जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि बम जिंदा है या चला हुआ। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है, ताकि इसे फेंकने वाले का पता चले।