फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम का 'विष्णु रूप' व्हाट्सऐप पर वायरल, लोग भड़के

Sun, 17 Jan 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का 'विष्णु रूप' वाला वीडियो व्हाट्सऐप पर वायरल हो गया, जिसे देखते ही लोग भड़क गए। देखिए पूरा मामला।
विज्ञापन

राम रहीम का 'विष्‍णु रूप' व्हाट्सऐप पर वायरल, लोग भड़के

2 of 6
44 सेकेंड इस वीडियो में राम रहीम भगवान विष्‍णु की वेशभूषा में दिखाई दे रहे हैं। इसे देखते ही जीरकपुर में आल इंडिया हिंदू फेडरेशन के सदस्य पुलिस स्टेशन पहुंच गए और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राम रहीम का 'विष्‍णु रूप' व्हाट्सऐप पर वायरल, लोग भड़के

3 of 6
आल इंडिया हिंदू फेडरेशन के उत्तर क्षेत्र के प्रधान निशांत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि डेरा प्रमुख ने भगवान विष्णु की वेशभूषा धारण करके एक वीडियो बनाया है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें वाट्स एप पर यह वीडियो रिसीव हुआ।

राम रहीम का 'विष्‍णु रूप' व्हाट्सऐप पर वायरल, लोग भड़के

4 of 6
निशांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस वीडियो को लेकर ढकोली स्थित पंचानंद गिरी महाराज जी से संपर्क किया। उनके आदेश के बाद फेडरेशन के सदस्यों की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में गुरमीत राम रहीम की वायरल हुई इस वीडियो पर चर्चा की गई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

राम रहीम का 'विष्‍णु रूप' व्हाट्सऐप पर वायरल, लोग भड़के

5 of 6
मालूम हो कि डेरा प्रमुख पहले सिखों के दसवें गुरु श्री गुरुगोबिंद सिंह जी की वेशभूषा धारण करने के बाद सुर्खियों में आए थे। इसके बाद पंजाब का माहौल खराब हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया था। यह मामला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम रहीम का 'विष्‍णु रूप' व्हाट्सऐप पर वायरल, लोग भड़के

6 of 6
जीरकपुर के थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह बराड़  का कहना है कि आल इंडिया हिंदू फेडरेशन के प्रधान निशांत शर्मा ने डेरा प्रमुख के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच करने के बाद शिकायत पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें