फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए ये शख्स बता रहा है 'बाहुबली 2' की सक्सेस और ताबड़तोड़ कमाई का राज

Sun, 14 May 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
'बाहुबली 2' क्यों सुपरहिट हुई और इसकी ताबड़तोड़ कमाई का राज क्या है, ये शख्स बता रहा है जो इतना चौंकाने वाला है कि खुद बाहुबली को यकीं न होगा।
विज्ञापन

2 of 6
Gurmeet Ram Rahim Singh
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम कहते हैं कि बाहुबली सुपरहिट हुई, अपने वीएफएक्स के कारण। वीएफएक्स के कारण ही मूवी में वो सीन दिखाई गए जो होना संभव ही नहीं था। वो सब घटनाएं दिखाई गईं, जिनकी कल्पना संभव नहीं। मेरी मूवी में ऐसा नहीं होता। मेरी मूवी से मैसेज मिले मैं इस बात का खास ध्यान रखता हूं। मेरी मूवी रिएलिटी पर आधारित होती हैं और आज के हालातों पर बनी होती है।
विज्ञापन

3 of 6
गुरमीत राम रहीम का नया लुक हुआ वायरल
राम रहीम बताते हैं कि मुझे गाने गाना, एक्टिंग करना, और मूवी डायरेक्ट करना तीनों अच्छा लगता है इसलिए मैं पूरी मूवी अकेले ही बना लेता हूं। हर मूवी लिखने के बाद अपनी बेटी से सलाह लेता हूं। कैमरा टेक्नीकल होने के कारण मैं उसे किसी और से ऑपरेट करवाता हूं, लेकिन डायलॉग, गाने, स्क्रीनप्ले खुद ही लिखता हूं। क्योंकि मुझे लगता है मूवी एक बेहतर माध्यम है, जिससे आप कई लोगों से जुड़ सकते हैं।

 

4 of 6
गुरमीत राम रहीम का नया लुक हुआ वायरल
गौरतलब है कि सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा अब कॉमेडियन के रोल में दिखाई देंगे। उन्होंने अपनी पांचवीं फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ पूरी कर ली है और जल्द ही यह एक साथ साढ़े तीन हजार स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को महज 15 दिन के भीतर पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
गुरमीत राम रहीम का नया लुक हुआ वायरल
चंडीगढ़ में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बातचीत करते हुए डेरामुखी ने अपनी इस नई फिल्म के बारे में कई बातों को सांझा किया। डेरामुखी ने बताया कि उनकी फिल्म भले ही एक कॉमेडियन फिल्म है, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा संदेश देती है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बताया है कि  यदि मन में इच्छा हो तो कैसे एक पिछड़े गांव को भी डेवपल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरमीत राम रहीम सिंह
राम रहीम ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में गंदगी की पहचान वाले एक गांव को न केवल स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया है। डेरामुखी ने कहा कि उनकी इस कॉमेडी फिल्म को बाहुबली के क्रेज से भी कोई खतरा नहीं है। उधर, डेरामुखी ने कहा कि उनके द्वारा देश भर में चलाए जा रहे सफाई अभियान को चंडीगढ़ में करवाने के लिए अगर चंडीगढ़ का प्रशासन उनसे आग्रह करता है तो डेरा पूरा चंडीगढ़ साफ करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें