अगर आप किसी भी काम से रोहतक जाने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए, नहीं जा पाएंगे। गुरमीत राम रहीम को सजा के ऐलान के चलते फोर्स तैनात है, चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा है।
विज्ञापन
2 of 8
राम रहीम को सजा, रोहतक में कड़ी सुरक्षा
साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाई जाएगी। इसके चलते रोहतक में धारा 144 लगाई गई है। हर आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही है। आई कार्ड चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
राम रहीम को सजा, रोहतक में कड़ी सुरक्षा
हर स्थिति से निपटने के लिए अर्द्ध सैनिक बलों की 131 कंपनियां व सेना की 22 टुकड़ियां तैनात हैं। जेल की 6 लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जेल के तीन किलोमीटर के दायरे में 10 नाके लगे हैं। 25 जवान हर नाके पर तैनात हैं।
4 of 8
रोहतक रेंज के आईजीपी नवदीप सिंह विर्क
रोहतक रेंज के आईजीपी नवदीप सिंह विर्क ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि जिसने भी सुनारिया जेल की तरफ जाने की कोशिश की, देखते ही उसे गोली मार देंगे। इसलिए बेहतर है कि आदेशों का पालन हो।
विज्ञापन
5 of 8
राम रहीम को सजा, रोहतक में कड़ी सुरक्षा
सुनारिया जेल को किले में तब्दील किया गया है। जेल के तीन किलोमीटर पहले से किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं है। इलाके की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। हालांकि सिरसा को छोड़कर अभी कहीं कर्फ्यू नहीं है। जेल के तीन किलोमीटर के दायरे में बीएसएफ तैनात है।
विज्ञापन
6 of 8
राम रहीम को सजा, रोहतक में कड़ी सुरक्षा
सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा में इंटरनेट सेवाएं 29 अगस्त सुबह 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। शिक्षण संस्थान 28 अगस्त को बंद रहेंगे। डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ब्रॉडबैंड और इंटरनेट लीज लाइनों को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
राम रहीम को सजा, रोहतक में कड़ी सुरक्षा
रोहतक में रोडवेज बसों को भी बंद रखा गया है। हिंसा से प्रभावित पंजाब और हरियाणा में दिल्ली-रोहतक-बठिंडा सेक्शन को छोड़कर बाकी इलाकों में बाधित रेल सेवाओं को शनिवार से बहाल कर दिया गया है।
आईजी नवदीप विर्क ने बताया कि रेंज के अंदर दो दिन में 100 डेरा प्रेमियों को गिरफ्तार किया गया है। सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक और दादरी में लगातार छापेमारी की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।