फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: राम रहीम की MSG-2, डेरा प्रेमी ट्रैक पर, जिंदगी 'अनट्रैक'

Sun, 20 Sep 2015 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/मोगा/फिरोजपुर
विज्ञापन
1 of 12
गुरमीत राम रहीम की एमएसजी-2 ने 'जिंदगी' की रफ्तार रोक दी है। थियेटर्स में मूवी न चलाए जाने पर डेरा प्रेमी रेलवे ट्रैक पर डटे हैं। देखिए तस्वीरों में हाल।

विज्ञापन

Pics: राम रहीम की MSG-2, डेरा प्रेमी ट्रैक पर, जिंदगी 'अनट्रैक'

2 of 12
पंजाब के मोगा, बठिंडा और फिरोजपुर में हालात खराब हैं। एमएसजी-2 सिनेमाघरों में नहीं चलाई जा रही। इसके चलते डेरा प्रेमियों ने पिछले 3 दिनों से बवाल काटा रखा है। हाइवे ठप्प है, रेल मार्ग ठप है। हर तीन मिनट में चलने वाली 120 ट्रेनें प्रभावित हैं।
विज्ञापन

Pics: राम रहीम की MSG-2, डेरा प्रेमी ट्रैक पर, जिंदगी 'अनट्रैक'

3 of 12
हजारों की संख्या में डेरा प्रेमी ट्रैक पर बैठे हैं। इस स्थिति के कारण पंजाब पुलिस विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा है। रेलवे लाइन पुलिस छावनी में बदली हुई है। हालात ऐसे हैं कि बाबा फरीद मेले के लिए भेजी गई पुलिस की टीम भी वापिस बुलानी पड़ी।

Pics: राम रहीम की MSG-2, डेरा प्रेमी ट्रैक पर, जिंदगी 'अनट्रैक'

4 of 12
मामला सुलझाने के लिए बठिंडा जिला और रेलवे प्रशासन ने डेरे की 45 सदस्यीय कमेटी के साथ वार्ता की, लेकिन यह बेनतीजा रही। अब तो डेरा प्रेमी अनिश्चितिकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

Pics: राम रहीम की MSG-2, डेरा प्रेमी ट्रैक पर, जिंदगी 'अनट्रैक'

5 of 12
कमेटी के प्रमुख गुरदेव सिंह ने रेलवे परिसर में एक अलग बैठक कर ऐलान किया कि जब तक एमएसजी-2 बठिंडा में नही चलेगी, उनका धरना जारी रहेगा। उधर, एसएसपी इंद्रमोहन सिंह, एसपी सिटी देसराज के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

Pics: राम रहीम की MSG-2, डेरा प्रेमी ट्रैक पर, जिंदगी 'अनट्रैक'

6 of 12
डेरा समर्थकों का कहना है कि यह फिल्म सामाजिक बुराइयों के खिलाफ है। फिल्म रिलीज होने से जहां नशे, भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोग जागरूक होंगे, वहीं प्रदेश सरकार को करोड़ों टैक्स के रूप में मिलेंगे। डेरा प्रेमियों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने किसी रंजिश या दबाव में फिल्म एमएसजी 2 पर अघोषित पाबंदी लगाने से उनमें भारी रोष है।
विज्ञापन

Pics: राम रहीम की MSG-2, डेरा प्रेमी ट्रैक पर, जिंदगी 'अनट्रैक'

7 of 12
बठिंडा जिला प्रशासन ने दावा किया कि डेरा प्रेमियों की इस मुद्दे पर कोई मीटिंग नहीं हुई। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि फिरोजपुर-लुधियाना वाया मोगा चलने वाली रेल सेवा डेरा समर्थकों के संघर्ष के कारण अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी है।

Pics: राम रहीम की MSG-2, डेरा प्रेमी ट्रैक पर, जिंदगी 'अनट्रैक'

8 of 12
डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल ने कहा कि जिला प्रशासन ने किसी सिनेमाघर में यह फिल्म दिखाने के लिए कोई रोक नहीं लगाई है। जिला पुलिस प्रमुख चरनजीत सिंह ने कहा कि संकट से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह चौकस है। स्थिति पूरी तरह से काबू में है।

Pics: राम रहीम की MSG-2, डेरा प्रेमी ट्रैक पर, जिंदगी 'अनट्रैक'

9 of 12
फिरोजपुर में मोगा-अजीत वाल रेल सेक्शन पर डेरा प्रेमियों के रोष प्रदर्शन के चलते लुधियाना और फिरोजपुर के बीच चलने वाली अप-डाउन की 16 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। जिन ट्रेनों को फिरोजपुर और लुधियाना से रवाना किया, उन्हें मोगा और तलवंडी भाई में ही रद्द करना पड़ा। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

Pics: राम रहीम की MSG-2, डेरा प्रेमी ट्रैक पर, जिंदगी 'अनट्रैक'

10 of 12
बठिंडा के स्टेशन मास्टर प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि धरने की सूचना दिल्ली हेडक्वार्टर को दे दी गई है। धरने से स्टेशन पर आने-जाने वाली 120 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इन ट्रेनों में प्रमुख रूप से शताब्दी एक्सप्रेस, अंबाला, जींद और नांदेड साहिब एक्सप्रेस शामिल हैं।

Pics: राम रहीम की MSG-2, डेरा प्रेमी ट्रैक पर, जिंदगी 'अनट्रैक'

11 of 12
रेल अधिकारियों के मुताबिक फिरोजपुर से लुधियाना की तरफ चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 74962, 54572, 54052, 14630, 74964 व 74936 को रद्द किया गया। इसी तरह लुधियाना से फिरोजपुर की ओर आने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 14629, 54051, 74963, 54571, 54575 व 14613 रद्द की गई। ट्रेन संख्या 54646 व फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन

Pics: राम रहीम की MSG-2, डेरा प्रेमी ट्रैक पर, जिंदगी 'अनट्रैक'

12 of 12
अब पंजाब प्रशासन ने सिनेमा घर सहित सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर पुलिस और कमांडो तैनात कर दिए हैं। प्रदेश भर में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें