राम रहीम डेरा सच्चा सौदा में बनी अपनी गुफा में हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी देता था। इसके लिए एक हाल में इंतजाम किए गए थे। जानिए किसने किया ये खुलासा।
विज्ञापन
2 of 5
राम रहीम
डेरे के साधु रहे गुरदास सिंह तूर का कहना है कि वह डेरे से कई साल तक अटैच रहा। उसकी ड्यूटी डेरे में स्थित प्रिंटिंग प्रेस में थी। उसने बताया कि कोई भी काम करने से पहले डेरामुखी की आज्ञा ली जाती थी। लिहाजा, एक दिन उसे प्रिंटिंग प्रेस के लिए दिल्ली से सामान लाना था और इसकी आज्ञा लेने वह गुफा में डेरामुखी के पास पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 5
Ram Rahim singh
गुरदास सिंह के अनुसार वह जैसे ही गुफा में गया तो उसने देखा कि वहीं बने एक हाल में डेरामुखी एक लेक्चरर स्टैंड पर खड़े होकर डेरे के कुछ साधुओं को शूटिंग की ट्रेनिंग दे रहा था। वहीं, हाल में शूटिंग के लिए टारगेट भी मौजूद थे।
4 of 5
राम रहीम
गुरदास ने बताया कि जिन हथियारों से डेरामुखी पूर्व साधुओं को शूटिंग की ट्रेनिंग दे रहा था, उन हथियारों पर साइलेंसर लगा हुआ था, ताकि फायरिंग की आवाज गुफा के हाल से बिल्कुल भी बाहर न जाए। बाद में डेरे और डेरामुखी की इन्हीं संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसने डेरा छोड़ दिया था।
उधर, हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने भी खुलासा करते हुए बताया कि डेरामुखी भी अपनी हर गाड़ी में हथियार रखता था। इस हथियार को डेरामुखी की गाड़ी में एक पेटी में रखा जाता था। डेरामुखी जिस भी गाड़ी में बैठते थे, हथियार वाली उस पेटी को उसी गाड़ी में रख दिया जाता था।