फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदास मान: एक ऐसा गायक जिसके गानों ने हर दिल को छुआ, 8 अनकही बातें

Thu, 04 Jan 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Gurdas Mann - फोटो : File Photo
एक ऐसा गायक जो जिसको कभी राज्य की सीमाएं बांध ना सकी। आइए जानें, ऐसे गायकी के सम्राट से जुड़ी कुछ खास बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान - फोटो : File Photo
4 जनवरी 1957 को पंजाब के मुक्‍तसर जिले में स्‍थित गिद्दडबाहा नाम के कस्‍बे में जन्‍मे मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान आज 61 साल के हो गए हैं। गुरदास मान पंजाब के मशहूर लोक गायक व अभिनेता हैं। पंजाबी गायकी का उनको सम्राट माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 8
Gurdas Mann - फोटो : अमर उजाला
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सितंबर 2010 में ब्रिटेन के वोल्‍वरहैम्‍टन विश्‍विद्यालय ने गुरदास मान को विश्‍व संगीत में डॉक्‍टरेट की उपाधि से सम्‍मानित किया गया। उनके साथ सर पॉल, मॅक्‍कार्टनी, बिल कॉस्‍बी और बॉब डायलन को भी इस सम्‍मान से नवाजा गया। 

4 of 8
Gurdas Mann - फोटो : File Photo
गुरदास मान की उपलब्धियों की बात करें तो 14 दिसंबर 2012 को उनको पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के 36वें दीक्षांत समारोह में राज्‍यपाल ने डॉक्‍टर ऑफ लिट्रेचर की मानद उपाधि से सम्‍मानित किया था। 
विज्ञापन

5 of 8
Gurdas Mann - फोटो : File Photo
दरअसल, 1980 में अपने गाने 'दिल दा मामला है' के साथ गुरदास मान नेशनल फेम बनकर उभरे। उस समय के बाद आजतक गुरदास मान पंजाबियों के सबसे फेवरेट हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Gurdas Mann - फोटो : File Photo
एक और चीज जो गुरदास को बाकी कलाकरों से अलग करती है, वो है... उन्होने हमेशा अपने पंजाबी गानों के माध्‍यम से पंजाबी समाज में व्‍याप्‍त बुराइयों को निशाना बनाया है। 
विज्ञापन

7 of 8
गुरदास मान - फोटो : YOUTUBE
गुरदास मान मार्शल आर्ट एक्‍पर्ट भी हैं। उन्‍होंने जूडो में ब्‍लैक बेल्‍ट भी जीती है। गुरदास मान को बतौर बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड भी मिल चुका है। 1980 और 1990 में अपने गानों और उसके बाद अपनी फिल्‍मों के माध्‍यम से पंजाब में पुलिस अत्याचार को उजागर करने वाले गुरदासमान पहले कलाकार थे। 
विज्ञापन

8 of 8
पंजाबी सिंगर गुरदास मान - फोटो : अमर उजाला
9 जनवरी 2001 को रोपड़ के पास एक भयानक हादसे में मान बाल-बाल बचे, लेकिन हादसे में इनके ड्राइवर तेजपाल की मौत हो गई। वे उसे अपना अच्छा दोस्त भी मानते थे, उसे समर्पित करते हुए उन्होंने एक गाना भी लिखा व गाया। ये गाना था 'बैठी साडे नाल सवारी उतर गयी...'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें