पंजाब यूनिवर्सिटी आजकल गुलदाऊदी से खिला हुआ है। गुलदाऊदी का नजारा देखते ही बनता है। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी में गुलदाऊदी शो की शुरुआत
बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने 9वें गुलदाऊदी शो का उद्घाटन किया। करीब ढाई एकड़ में फैले रोज गार्डन में गुलदाऊदी की 140 से अधिक किस्में और 4 हजार गमले हैं। गुलदाऊदी का नजारा देखते ही बनता है।
विज्ञापन
3 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी में गुलदाऊदी शो की शुरुआत
सुबह से शाम तक युवाओं से लेकर पीयू के प्रोफेसर और कर्मचारी गुलदाऊदी के साथ सेल्फी का मजा ले रहे हैं। गुलदाऊदी शो 18 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस साल शो में 30 के करीब नई किस्में शामिल गई हैं, जिसमें महात्मा और कस्तूरबा जैसी किस्में शामिल हैं।
4 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी में गुलदाऊदी शो की शुरुआत
उद्घाटन मौके पर पीयू के कुलपति की पत्नी प्रो. नीरा ग्रोवर, रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुअल नाहर, प्रो. नीना कपलेश, डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस विनीत पूनिया और पीयू हार्टिकल्चर के डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर भी मौजूद थे। अनिल ठाकुर ने बताया कि गुलदाऊदी शो के लिए कई महीने से 10 कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए थे।
10 से 12 फरवरी तक पीयू में रोज फेस्टिवल
पंजाब यूनिवर्सिटी हार्टिकल्चर विभाग ने अगले साल फरवरी में होने वाले रोज फेस्टिवल की तिथि भी तय कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीयू रोज गार्डन में 10 से 12 फरवरी रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। पीयू प्रशासन ने रोज फेस्टिवल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले रोज फेस्ट में गुलाबों की कई नई वैरायटी देखने को मिलेगी।