फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए अब दिल्ली में गेस्ट टीचर्स की गूंज, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
गेस्ट टीचरों ने अपनी रणनीति में अचानक परिवर्तन करते हुए शनिवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पर डेरा जमा लिया। शनिवार को महेंद्रगढ़ के देवीलाल पार्क में न्याय रैली प्रस्तावित थी। रैली के मद्देनजर प्रशासन भी तैयारियां कर रहा था। तभी अचानक कोर कमेटी ने सभी को दिल्ली पहुंचने का मैसेज दिया। गेस्ट टीचरों ने ऐलान किया है कि अब महेंद्रगढ़ के साथ दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पर भी महापड़ाव डालेंगे।
विज्ञापन

नौकरी के लिए अब दिल्ली में गेस्ट टीचर्स की गूंज, तस्वीरें

2 of 6
गेस्ट टीचरों ने शनिवार को न्याय रैली का आह्वान किया था। रैली में प्रदेशभर से सरकारी कर्मचारी, खाप पंचायतों के प्रतिनिधि और गेस्ट टीचर पहुंचने थे। इस रैली के मद्देनजर स्थानीय जिला प्रशासन भी तैयारियों में लगा था। ऐसे में आंदोलन संचालित करने वाली कोर कमेटी ने मैसेज देकर सभी को दिल्ली आने को कहा। उधर, दिल्ली प्रशासन को कार्यक्रम की पहले से कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

नौकरी के लिए अब दिल्ली में गेस्ट टीचर्स की गूंज, तस्वीरें

3 of 6
गेस्ट टीचरों से निपटने के लिए जब तक दिल्ली प्रशासन ने प्रबंध किए तब तक गेस्ट टीचरों ने हरियाणा भवन के सामने डेरा जमा लिया था। दिल्ली में कोर कमेटी ने ऐलान किया है कि वे अब केवल मुख्यमंत्री या शिक्षामंत्री से ही बात करेंगे। गेस्ट टीचर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने कहा गया है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे हरियाणा भवन पर अनिश्चितकाल तक महापड़ाव डाले रहेंगे।

नौकरी के लिए अब दिल्ली में गेस्ट टीचर्स की गूंज, तस्वीरें

4 of 6
अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि सरकार ने झूठे आंकड़े पेश कर न्यायालय और प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। सत्ता में आते ही पहली कलम से पक्का करने का वायदा करने वाला शिक्षामंत्री अब महेंद्रगढ़ से उनका महापड़ाव खत्म करवाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। शिक्षामंत्री के इशारे पर महेंद्रगढ़ के होटलों, धर्मशालाओं और ढाबों तक पर गेस्ट टीचरों के खाने और ठहरने पर बैन लगा दिया है। मंत्री के लोग कभी टैंट वालों तो कभी हलवाई को धमका रहे हैं। शास्त्री ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से न होकर सरकार से है। सरकार उनकी मांग को जब भी मान लेगी, वे अपना आंदोलन खत्म कर देंगे।
विज्ञापन

नौकरी के लिए अब दिल्ली में गेस्ट टीचर्स की गूंज, तस्वीरें

5 of 6
लगातार रणनीति बदल रहे गेस्ट टीचरों की प्लानिंग के आगे खुफिया एजेंसियों का नेटवर्क भी फेल हो गया। गेस्ट टीचरों की कोर कमेटी ने मीडिया को जानकारी दी थी कि 11 जुलाई को वे महेंद्रगढ़ के देवीलाल पार्क में न्याय रैली करेंगे। अंदर खाते प्लानिंग दिल्ली में हरियाणा भवन को घेरने की बनाई। कोर कमेटी ने अल सुबह सभी गेस्ट टीचरों को मैसेज भेजा कि आप महेंद्रगढ़ नहीं दिल्ली के हरियाणा भवन पहुंचें। मैसेज मिलते ही गेस्ट टीचरों ने महेंद्रगढ़ की बजाय दिल्ली का रुख कर लिया। हरियाणा भवन पर करीब 12 बजे तक हजारों की तादाद में गेस्ट टीचर पहुंचे और घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी के लिए अब दिल्ली में गेस्ट टीचर्स की गूंज, तस्वीरें

6 of 6
न्याय रैली को दिल्ली डायवर्ट करने के कारण प्रशासन की तैयारियां धरी रह गईं। प्रशासन के पास खबर थी कि 11 जुलाई को महेंद्रगढ़ में फिर बड़ी रैली हो रही है। इसके चलते कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस कर्मियों की संख्या को बढ़ाया था। इतना ही नहीं शुक्रवार को तो पुलिस कप्तान बलवान सिंह राणा ने भी पुलिस कर्मियों की क्लास ली थी। शनिवार को रैली स्थल से 200 मीटर की दूरी पर वाटर कैनन, दंगा नियंत्रण वाहन और हैलमेट के साथ लाठी-डंडों से लैस करीब 300 जवान तैनात किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें