फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का शहर और गेस्ट टीचर्स पर वर्दी का 'कहर'

विज्ञापन
1 of 7
पक्की नौकरी के लिए नौ दिन से करनाल में महापड़ाव डाले गेस्ट टीचर्स पर पुलिस का 'कहर' टूट पड़ा। 50 गेस्ट टीचर्स गिरफ्तार कर लिए गए। 30 घायल हुए। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का शहर और गेस्ट टीचर्स पर वर्दी का 'कहर'

2 of 7
तनावपूर्ण स्थिति उस समय पैदा हुई जब अतिथि अध्यापक प्रदर्शन करते हुए सीएम मनोहर लाल के कैंप ऑफिस के पास पहुंचे। रैपिड एक्शन फोर्स और हरियाणा पुलिस के सैकड़ों जवानों ने पानी की बौछारें करके करीब 50 गेस्ट टीचर्स को गिरफ्तार कर लिया। गुस्साए टीचरों ने जवानों पर पथराव कर दिया। टीचरों को रोकने के लिए जवानों ने जमकर लाठीचार्ज किया और अतिथि अध्यापकों को दौड़ा दौड़ाकर खदेड़ा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का शहर और गेस्ट टीचर्स पर वर्दी का 'कहर'

3 of 7
इसके अलावा, सेक्टर 12 ग्राउंड में धरनास्थल के टैंट को पुलिस ने उखाड़ दिया और अध्यापकों के परिजनों को भी भगा दिया। पुलिस ने शहर के पार्कों, बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर अतिथियों को ढूंढ ढूंढ कर बसों में बिठाकर भेज दिया। पूरे घटनाक्रम में कई जवानों सहित करीब 30 अतिथि अध्यापक घायल हुए हैं। उनको कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री का शहर और गेस्ट टीचर्स पर वर्दी का 'कहर'

4 of 7
आक्रोशित अतिथि अध्यापकों के तेवर देखते हुए आरएएफ के जवानों ने उन्हें वहां पर रोकने की कोशिश की, लेकिन अतिथि पुलिस पर भारी पड़ते दिखे तो पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। बाद में दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। इसी दौरान पुलिस कर्मचारी ज्यादा संख्या पहुंच गए तो पुलिस ने अतिथियों पर जमकर डंडे बरसाए और उन्हें बस स्टैंड तक दौड़ाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का शहर और गेस्ट टीचर्स पर वर्दी का 'कहर'

5 of 7
महिला पुलिस के साथ पुलिस ने बस स्टैंड का चप्पा चप्पा छान मारा और छुपे अतिथियों को निकालकर बसों में भिजवाया, साथ ही कर्ण पार्क में बैठे और दुकान और होटलों में घुसे अध्यापकों को भी पहचानकर पुलिस ने खदेड़ा। करीब एक घंटे तक शहर में स्थिति भगदड़ की स्थिति रही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का शहर और गेस्ट टीचर्स पर वर्दी का 'कहर'

6 of 7
इसी दौरान करीब 50 अतिथि अध्यापक राजकीय स्कूल से आगे से होते हुए एसपी आवास के नजदीक सीएम के कैंप ऑफिस तक पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें ठंडी सड़क पर जाने से पहले ही रोक लिया। यहां पर पुलिस ने अतिथियों पर पानी की बौछारें भी की, लेकिन बाद में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का शहर और गेस्ट टीचर्स पर वर्दी का 'कहर'

7 of 7
अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने बताया कि यह अत्याचार है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों पर लाठीचार्ज करना गलत है। हमारे 12 से ज्यादा साथियों को चोटें लगी हैं, जो अलग अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। पुलिस हमें उनसे नहीं मिलने दे रही है। संघ के प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि इस प्रकार आंदोलन नहीं बंद हो सकता है, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें