जीएसटी की मार पूर्व सैनिक एवं सैनिकों के परिवारों पर भी पड़ती दिखाई दे रही है। देखिए
विज्ञापन
2 of 8
पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों परिवार को कम कीमतों पर सामान देने वाली चिंकारा कैंटीन में अब 50 प्रतिशत सामान भी उपलब्ध नहीं है। जो माल आ रहा है, वह भी पुरानी कीमतों का आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
gst
- फोटो : सोशल मीडिया
हालात यह है कि सैनिक परिवारों को जरुरत का सामान भी कैंटीन से नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है।
4 of 8
GST
इस कैंटीन से महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली के सैनिक और पूर्व सैनिक परिवार सामान लेने आते हैं। जीएसटी लागू होने के बाद कैंटीन से शैंपू, साबुन, मैगी, तेल, वाशिंग पाउडर, परफ्यूम, फेस क्रीम बिस्कुट आदि सामान भी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
5 of 8
gst give employment
जीएसटी के लागू होने के बाद कैंटीन में आधा सामान आ रहा है। बताया जा रहा है कि 70 लाख रुपये के सामान की डिमांड भेजी गई थी। माल मात्र 38 लाख रुपये का आया है। यह माल 14 जुलाई को आया था। कैंटीन में लगभग 500 से अधिक उत्पाद मिलते हैं। इनमें से बहुत से आ ही नहीं रहे।
विज्ञापन
6 of 8
GST
कैंटीन में सामान नहीं आ रहा, बहुत सी जरुरतमंद वस्तुएं कैंटीन में नहीं मिल रहीं। चार दिन पहले ही माल आया है। तब ये हाल हैं। अब बाजार से ही सामान लेना पड़ेगा।
-संजय
विज्ञापन
7 of 8
जीएसटी
सामान बहुत कम आ रहा है। बिस्कुट और मैगी, शैंपू, क्रीम आदि नहीं मिल रहा। केवल नाम मात्र का सामान आ रहा है। दोबारा सामान आएगा तब फिर देखेंगे।
-विकास गुप्ता।
हमारा माल हिसार डिपो से आता है। डिपो में जो माल उपलब्ध था, वो आ चुका है। जीएसटी अभी तक आर्मी कैंटी के सामानों पर पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है। जब यह हो जाएगा तो सभी सामान आ जाएंगे। अभी 25 जुलाई तक दूसरी गाड़ी आनी है। उम्मीद है, उसमें माल पूरा आएगा।
-विद्यानंद, मैनेजर चिंकारा कैंटीन।