मंडप सजने की तैयारी चल रही थी कि दूल्हे से ऐसी हरकत कर दी, जो उसे महंगा पड़ी। युवक को एक साथ दो झटके लगे। एक तो उसे थाने जाना पड़ा, दूसरा दुल्हन भी हाथ से निकल गई। जानिए माजरा?
विज्ञापन
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के भिवानी का है। दहेज में पांच लाख रुपये नकद देने की मांग पूरी नहीं होने पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़ित लड़की के पिता ने मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाने में दी। पुलिस ने आरोपी दूल्हे सहित उसके माता पिता और बहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी शिकायत में कोंट रोड स्थित कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता पंजाब में पटियाला जिले के एक गांव में तय हुआ था। शादी एक मई को होनी थी। 28 फरवरी को बेटी की गोद भराई हुई थी। उस समय 25 हजार खर्च किए गए थे और ढाई लाख रुपये दूल्हा पक्ष को नकद दिए गए थे। बेटी की शादी के लिए सवा लाख का फर्नीचर व सामान भी खरीद किया था।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शिकायत में बताया गया कि वाटिका व डीजे बुकिंग के लिए 75 हजार एडवांस में दे दिए थे। कैटरिंग के लिए भी 22 हजार व हलवाई को 25 हजार एडवांस भुगतान कर दिया गया था। बेटी की शादी के कार्ड भी छप चुके थे। उसने ये सारी व्यवस्थाएं कर्ज उठाकर की थीं। आरोप है कि 21 मार्च को दूल्हा पक्ष के लोगों का फोन आया कि उन्हें दहेज में एयरकंडीशनर भी चाहिए। यह मांग पह जैसे तैसे पूरी करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच 23 मार्च को दूल्हे ने फोन करके दहेज में पांच लाख रुपये नकद की मांग कर डाली। इस मांग को पूरा करने में उन्होंने असमर्थता जताई तो उन्होंने उनसे बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद लड़के ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी करने से साफ मना कर दिया। दूल्हा पक्ष की इस करतूत से वह गहरे सदमे में हैं। काफी परेशान होने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी।
लड़की के पिता की शिकायत पर पंजाब के जिला पटियाला के अमराह काला(नाभा) वासी लड़के संतोष, उसके पिता महानंद शर्मा, मां राशा शर्मा व बहन सोनिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - विक्रम जोनसन, एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना