फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, खतरनाक हादसा, दूल्हे सहित 3 लोगों की मौत

Sat, 07 Feb 2015 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 4
अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे दादरी निवासी दूल्हा और उसके ममेरे भाई समेत 3 युवकों की मौत हादसे में हो गई, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, खतरनाक हादसा, दूल्हे सहित 3 लोगों की मौत

2 of 4
अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे दादरी निवासी दूल्हा और उसके ममेरे भाई समेत तीन युवकों की शुक्रवार को हादसे में मौत हो गई। घटना हरियाणा के हिसार की है। कार्ड बांटकर वापस लौटने लगे तो सेक्टर 16-17 में ट्रक के साथ कार की भिडंत हो गई। दादरी के वार्ड नंबर 16 पारस वाली गली के निवासी ब्लॉक फोरेस्ट ऑफिसर सुरेंद्र कुमार के बेटे जयदीप की 13 फरवरी को शादी तय हुई थी।
विज्ञापन

देखिए, खतरनाक हादसा, दूल्हे सहित 3 लोगों की मौत

3 of 4
जयदीप की शादी कलानौर के कटेसरा गांव में होनी थी। जयदीप शुक्रवार को कार से अपने पड़ोसी नरेंद्र और मामा के लड़के बेरी निवासी अमित के साथ शादी के कार्ड बांटने के लिए हांसी आए थे। इस बीच दोपहर करीब सवा बजे सेक्टर 16-17 में ओवरटेक के चक्कर में कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलटते हुए गड्ढों में जा गिरी।

विज्ञापन

देखिए, खतरनाक हादसा, दूल्हे सहित 3 लोगों की मौत

4 of 4
राहगीरों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी की जांच की, जिसमें शादी के कार्ड मिले। इन कार्ड पर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर परिजनों को सूचित किया गया। दूल्हे का शव देखकर परिजन बिलख पड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें