फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के नए फैसले: बुजुर्गो, दिव्यांगों समेत छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी

Tue, 01 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : File Photo
राज्य सरकार ने बुजुर्गो, दिव्यांगों, विधवाओं समेत कई वर्ग को लाभ पहुंचाया है। साथ ही गांवों में कार्यरत चौकीदारों के लिए भी एक विशेष घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : File Photo
हरियाणा सरकार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत करीब 1100 स्नातकोत्तर बेरोजगार नवयुवकों को एक नवंबर से 100 घंटे काम करने का मौका देगी। इसके एवज में इन युवाओं को नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
सीएम - फोटो : फाइल फोटो
पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बताया कि करीब 30 हजार युवा इस योजना के तहत और पंजीकृत होने की उम्मीद है, जिन्हें रोजगार दिया जाएगा। इन युवाओं को घर में शौचालय, बिजली का बिल अदा करने और हरियाणा का अधिवासी होने की शर्त को पूरा करना होगा।

4 of 8
पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
ये भी घोषणाएं की

- राष्ट्रीय इंडियन मिल्ट्री कॉलेज में प्रदेश के प्रशिक्षण ले रहे कैडिटों को दिया जाना वाले वजीफे की राशि 35 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रति वर्ष की गई।

- हरियाणा दिवस से 60 प्रतिशत के दिव्यांगों को भी 70 प्रतिशत के दिव्यांगों के बराबर पेंशन मिलेगी। इससे 30 हजार पात्र दिव्यांगों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

5 of 8
पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
- बुजुर्गो, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन में एक नवंबर 2016 से बढ़कर 1600 रुपये हो जाएगी। 

- एक नवंबर, 2016 से निराश्रित बच्चों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 500 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये हो जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 8
पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : File Pic
- गुरुग्राम विकास प्राधिकरण में वी उमा शंकर की ओएसडी के पद पर नियुक्ति कर दिया गया है।

- हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय गांव दुधोला जिला पलवल का उद्घाटन
विज्ञापन

7 of 8
हर‌ियाणा की 50वीं सालग‌िरह - फोटो : File Pic
- गुरुग्राम के लिए एक नवंबर 2016 से गुरुग्राम विकास प्राधिकरण बनाने का फैसला।

- एक नवंबर, 2016 से स्कूल न जाने वाले दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता भी 700 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये की जा रही है। 
विज्ञापन

8 of 8
Mahohar Lal Khattar - फोटो : फाइल फोटो
- स्वर्ण जयंती के अवसर पर सरकार ने यह निर्णय लिया है कि हरियाणा राज्य से सजा व्यतीत कर रहे कैदियों को विशेष छूट दी जाएगी। 

-प्रदेश के गांवों में कार्यरत चौकीदारों को साइकिल, छतरी और टॉर्च देने की घोषणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें