12वीं पास के लिए पुलिस विभाग में बंपर वैकेंसी निकली हैं। इच्छुक आवेदक यहां क्लिक करके पूरी डिटेल ले सकते हैं, भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई तो देखिए मौका छूट न जाए कहीं।
विज्ञापन
2 of 10
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस में 6400 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। 6000 कांस्टेबल के पद एवं 400 सब-इंस्पेक्टर के पद हैं। 12 जून दिन बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग की अधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जून 2019 है। वहीं आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 जून 2019 है।
पदों के नाम और संख्या
कांस्टेबल (पुरुष)- 5000 पद (जनरल-1800, एससी- 900, बीसीए-700, बीसीबी- 400 , ईडब्ल्यूएस-500, ईएसएम-जनरल- 350, ईएसएम-एससी- 100, ईएसएम-बीसीए- 100, ईएसएम-बीसीबी- 150)
कांस्टेबल (महिला)- 1000 पद
सब इंस्पेक्टर- 400 पद
4 of 10
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
योग्यता
कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवार 12वीं पास हो और उसने 10वीं कक्षा तक हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में रखा हो।
सब इंस्पेक्टर बनने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है और उसने 10वीं कक्षा तक हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में रखा हो।
शारीरिक योग्यता
कॉन्स्टेबल: पुरुष की लंबाई- 170 सेमी. , सीना: 83 सेमी. (बिना फुलाए), 87 सीएम (फुलाकर) और महिला की लंबाई- 158 सीएम
विज्ञापन
7 of 10
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
आयु सीमा कॉन्स्टेबल बनने के लिए महिला और पुरुष दोनों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल है। सब इंस्पेक्टर बनने के लिए न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 27 साल है।
8 of 10
पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
चयन: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट (पीएसटी) के आधार पर किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल देना होगा। उसके बाद आखिर में शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) होगा।
9 of 10
पुलिस भर्ती
- फोटो : Amar Ujala
आवेदन शुल्क
कॉन्स्टेबल बनने को सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये, महिला अगर हरियाणा की निवासी है तो 50 रुपये, हरियाणा के रहने वाले अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार के लिए 25 रुपये, हरियाणा के रहने वाले अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के महिला उम्मीदवार के लिए 13 रुपये, भूतपूर्व सैनिकों के लिए (हरियाणा) के लिए निशुल्क है। सब इंस्पेक्टर बनने को सामान्य वर्ग के लिए 150 रुपये, हरियाणा की निवासी महिला के लिए 75 रुपये और भूतपूर्व सैनिकों के लिए (हरियाणा) निशुल्क है।
यूथफुल बनेगा फोर्स का प्रोफाइल : डीजीपी
हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि पुलिस कर्मियों की नई भर्तियों के बाद जहां फोर्स का प्रोफाइल यूथफुल बनेगा, वहीं सूबे में लॉ एंड ऑर्डर को और अच्छे से मेंटेन रखने में भी बड़ी मदद मिलेगी। इस भर्ती से मौजूदा स्टाफ पर भी दबाव कम होगा। दूसरा, यंग स्टाफ आने से इकनॉमिक व साइबर क्राइम जैसे मामले हैंडल करने में बड़ी मदद मिलेगी।