फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल मैप में जुड़ गया एक नया फीचर, नहीं पता लगा तो यहां जान लें...होंगे गजब के 5 फायदे

Sat, 04 Aug 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
गूगल नेविगेशन सिस्टम
गूगल मैप में एक ऐसा नया फीचर जुड़ा है, जिसके बारे में पढ़ेंगे तो सारी टेंशन दूर हो जाएगी। नहीं जानते अभी तक तो यहां क्लिक कीजिए, गजब का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 10
google
अब तक लोग कार या पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब गूगल मैप ने टूव्हीलर्स चालकों के लिए भी गूगल मैप में ‘टूव्हीलर मोड नेविगेशन सिस्टम’ लॉन्च किया है। बाइक चलाते हुए कोई दुघर्टना न हो इसके लिए इसमें ऑडियो का भी फीचर दिया गया है ताकि टूव्हीलर्स चालक हेडफोन का इस्तेमाल कर इस पर सुनाई देने वाली आवाज से अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। यह ऑडियो हिंदी समेत बंगाली, गुजराती, कन्नड़, तेलगू और मलयालम भाषाओं में सुन सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
Google data
पंजाबी भाषा में सुनने के लिए गूगल अभी इस पर काम कर रहा है। गूगल मैप के प्रोग्राम मैनेजर अनल घोष ने वीरवार को गूगल मैप के इस फीचर समेत कुल 10 नए फीचर के बारे में चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकारवार्ता में जानकारी दी। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि गूगल मैप पर अब तक कार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए रीयल टाइम अपडेशन देख सकते थे। लेकिन, अब टूव्हीलर्स चालक भी अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए सबसे शार्ट और कम ट्रैफिक वाला रास्ता देख इससे जा सकेंगे।

4 of 10
google
गूगल मैप का टूव्हीलर मोड सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। इस मोड के लिए टूव्हीलर चालक को बार-बार मोबाइल फोन देखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। वह फोन पर हेडफोन लगाकर रास्ते के लिए दिशा-निर्देश सुन सकते हैं। अनल घोष के मुताबिक उनके करोड़ों यूजर्स में से 10 फीसदी से अधिक लोगों ने इसका इस्तेमाल करना शुरू भी कर दिया है। हरियाणा के रोहतक, पानीपत, सोनीपत के कई यूजर्स इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
Google Search
ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल
मान लें आपको चंडीगढ़ सेक्टर-17 से मोहाली 3बी2 की मार्केट जाना है। गूगल मैप के प्रारंभ बिंदु में ‘मोहाली 3बी2 मार्केट’ टाइप करें और दिशा बटन पर क्लिक करें और फिर अपनी मंजिल के लिए सबसे छोटा और तेज रास्ता देखने के लिए टू-व्हीलर मोड आइकन को चुनें। इससे आपको सबसे शार्ट और कम ट्रैफिक वाले रास्ते का रूट दिखाई देगा।
विज्ञापन

6 of 10
Facebook and Google
अब तय रूट पर ट्रैफिक के अलावा आने वाले लैंडमार्क भी दिखेंगे
गूगल मैप के प्रोग्राम मैनेजर अनल घोष ने बताया कि अभी तक लोगों को सिर्फ तय रूट ही दिखाई देता था, लेकिन अब लोग उनके रूट पर आने वाले प्रसिद्ध प्रतिष्ठान जैसे मॉल, शोरूम, मार्केट, कॉलेज, स्कूल, पेट्रोल पंप आदि भी देख सकेंगे। साथ ही रीयल टाइम ट्रैफिक भी जान सकेंगे।
विज्ञापन

7 of 10
Google Maps
प्लस कोड्स से जगह सर्च करें और शेयर करें सटीक लोकेशन
अक्सर लोग ऑनलाइन कैब बुक करते हैं या किसी को अपना पता भेजने के लिए लोकेशन भेजते हैं। इसके बावजूद लोग सही जगह पर नहीं पहुंच पाते हैं। गूगल मैप ने इस समस्या को देखते हुए ‘प्लस कोड्स’ नामक नया फीचर लॉन्च किया है। इसे जानने के लिए अपने एंड्रायड फोन पर गूगल मैप खोलें। गूगल मैप पर पिन ड्रॉप करने के लिए टच और होल्ड करें। नीचे की तरफ पते या डिस्क्रिप्शन पर टैप करें। नीचे की तरफ  स्क्रॉल करके ‘प्लस कोड’ देखें, जैसे पीआर32+वी4। इन्हें कॉपी कर किसी को भी शेयर कर सकेंगे। इससे उस व्यक्ति की सटीक लोकेशन दूसरे व्यक्ति को मिल जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि यह कोड आप बिना इंटरनेट के भी जान सकते हैं।

8 of 10
Google maps
फोटो के जरिये स्थानीय जगहों को खोजें
अब आप गूगल मैप के जरिये अपने आसपास की जगहों की जानकारी शेयर कर सकते हैं। गूगल मैप अपने आप कैटेगरी के अनुसार इनका कलेक्शन बनाता है, जिस पर आप सिर्फ एक टैप करके पहुंच सकते हैं। मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, मेडिकल स्टोर, किराने की दुकान, उनके खुलने का समय, रेटिंग, रिव्यू और फोटो भी आपको मिलेंगे। गूगल मैप के जरिए ये भी पता चलेगा की किस दिन इन जगहों पर ज्यादा भीड़ होती है।

9 of 10
Google Maps
लोकल गाइड बन सकते हैं
अगर आपको एरिया की कोई जानकारी मिलती है जैसे कि ट्रैफिक, रेस्त्रां, लैंडमार्क, रूट आदि की और आप उसे गूगल मैप पर शेयर करते हैं। अगर आप लगातार ऐसी जानकारियां शेयर करते हैं तो आप गूगल के लोकल गाइड बन सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
google chrome
लोकेशन भी कर सकते हैं ट्रैक
अगर आपकी बेटी, पत्नी, बहन या घर की कोई भी फीमेल मेंबर कहीं अकेले ट्रैवल कर रही है और आपको उनकी सेफ्टी की चिंता है तो वह आपको गूगल मैप के जरिए अपनी लोकेशन भेज सकती हैं। इसमें एक फीचर है, जिसके माध्यम से आप उन्हें ट्रैक कर सकते हैं। इसकी अवधि कम से कम 15 मिनट और अधिकतम 24 घंटे हैं। इससे आपको अपने फोन पर पता चलता रहेगा कि वह सही रूट पर हैं और सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें