12वीं के लड़के को Google में 1.44 करोड़ की नौकरी के ऑफर मामले में आए दिन नए सच सामने आ रहे हैं। अब एक ऐसा खुलासा हुआ है, जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
हर्षित को गूगल में नौकरी का ऑफर
दरअसल, मामले में स्कूल प्रशासन की हर कदम पर गलतियां सामने आई हैं। जिस वजह से न सिर्फ प्रशासन की किरकिरी हुई, बल्कि हर्षित को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। जांच में सामने आया है कि गूगल की ओर से जो लेटर जारी हुआ है, उसमें गलतियां हैं। डेट ऑफ बर्थ की स्पेलिंग गलत है। व्याकरण की भी गलतियां हैं। ऑफर लेटर को देखकर साफ लग रहा है कि इसमें फोटो शॉप की कलाकारी की गई है। इसके बावजूद टीचर उसे पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन
3 of 7
हर्षित को गूगल में नौकरी का ऑफर
दूसरी बात ये कि हर्षित के 12वीं में मात्र 43 प्रतिशत मार्क्स आए थे। इसके बावजूद जब टीचर के सामने गूगल लेटर आया तो उन्होंने यह भी जांचने की कोशिश नहीं की कि एक सामान्य से स्टूडेंट को गूगल में नौकरी कैसे मिल गई? प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि टीचर ने बिना जांच परख के गूगल के पत्र को आधार मानकर मीडिया में जानकारी दे दी।
4 of 7
हर्षित को गूगल में नौकरी का ऑफर
हर्षित की मां ने बताया कि 15 जुलाई को उनके बेटे ने स्कूल टीचर को सूचना दे दी थी। उसके बाद भी स्कूल टीचर या प्रिंसिपल ने कोई जांच नहीं की। आखिर टीचर ने 15 दिन बाद क्यों मीडिया को जानकारी दी है। इसके पीछे तर्क यह था कि शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों से उनकी योग्यता व उपलब्धि का ब्यौरा मांगा था, ताकि 15 अगस्त के दिन सम्मानित किया जा सके।
विज्ञापन
5 of 7
हर्षित को गूगल में नौकरी का ऑफर
कहा जा रहा है कि इसी को भुनाने के लिए स्कूल प्रशासन ने मीडिया में लेटर जारी कर दिया। ताकि उन्हें वाह वाही मिल सके और पुरस्कार के लिए एक जमीन तैयार हो सके। अब मामले की रिपोर्ट डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन ने एजूकेशन सेक्रेटरी को दे दी है, क्योंकि एजूकेशन सेक्रेटरी को ही इस मामले में कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन
6 of 7
हर्षित को गूगल में नौकरी का ऑफर
वहीं देखने में आया है कि प्रशासन शिक्षा विभाग और जनसंपर्क विभाग पर किसी तरह की गाज नहीं गिराना चाहता। इसमें दोषियों को प्रशासन बचाना चाह रहा है। इसी कारण वीरवार को भी रिपोर्ट शिक्षा विभाग की ओर से उजागर नहीं की गई है। टीचर्स, प्रिंसिपल को चंडीगढ़ प्रशासन बहाना लगाकर बचाना चाह रहा है। अभी कई पहलुओं पर जांच चल रही है।
इस मामले की जांच चल रही है। प्रिंसिपल, टीचर्स के बयान दर्ज किए गए हैं। अब इस मामले में केस के सभी पहलुओं पर जल्द ही जांच कर रिपेार्ट शिक्षा सचिव को शुक्रवार को दी जाएगी।
- रूबिंदर जीत सिंह बराड़, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग