देश भर के 165 सीईओ को सफल बिजनेसमैन बनने का गुरुमंत्र देने वाले गूगल ब्वॉय कौटिल्य ने अपनी जिंदगी का लक्ष्य बताया तो सुनकर सब हैरान रह गए।
विज्ञापन
गूगल ब्वॉय बोले, ऐसी कार बनाऊंगा, जो उड़ेगी और अंतरिक्ष में घूमाएगी
2 of 7
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
- फोटो : फाइल फोटो
गूगल ब्वॉय ने बताया कि ऐसी कार बनाऊंगा जो उड़ेगी और दुनिया को अंतरिक्ष की सैर कराएगी। पुष्पक विमान से बेहतर होगी, चारों ओर से खुली होगी। जमीन
पर भी सबसे तेज फर्राटा भरने वाली कार से लोग घंटों की दूरी मिनटों में तय करेंगे। न खर-खर की होगी आवाज और न होगा ध्वनि प्रदूषण।
विज्ञापन
गूगल ब्वॉय बोले, ऐसी कार बनाऊंगा, जो उड़ेगी और अंतरिक्ष में घूमाएगी
3 of 7
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
- फोटो : फाइल फोटो
गूगल ब्वॉय ने बीते दिन नई दिल्ली में आईआईएम नेटवर्क एडवांटेज इंडिया की ओर से आयोजित सेमिनार में मौजूद 165 सीईओ व अन्य लोगों को संबोधित
किया। अपने 10 मिनट के भाषण में कौटिल्य ने उन्हें सफल बिजनेसमैन बनने के टिप्स दिए।
गूगल ब्वॉय बोले, ऐसी कार बनाऊंगा, जो उड़ेगी और अंतरिक्ष में घूमाएगी
4 of 7
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के द्वारका में आयोजित सेमिनार का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पहली महिला आईपीएस किरण बेदी ने किया था। इसमें गूगल ब्वॉय को 21वीं सदी
का भारत निर्माण विषय पर 10 मिनट बोलना था, वो भी इंगलिश में।
विज्ञापन
गूगल ब्वॉय बोले, ऐसी कार बनाऊंगा, जो उड़ेगी और अंतरिक्ष में घूमाएगी
5 of 7
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
- फोटो : फाइल फोटो
गूगल ब्वॉय ने जैसे ही फर्राटा इंगलिश बोलनी शुरू की, सब हैरान रह गए। कौटिल्य ने बताया कि हम अपने बच्चों को भविष्य का उद्योगपति या बिजनेसमैन कैसे
बनाएं। स्पीच खत्म होने के बाद कई नामी कंपनियों के सीईओ ने गूगल ब्वॉय की तारीफ में पुल बांधे और बधाई दी।
विज्ञापन
गूगल ब्वॉय बोले, ऐसी कार बनाऊंगा, जो उड़ेगी और अंतरिक्ष में घूमाएगी
6 of 7
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
- फोटो : फाइल फोटो
कौटिल्य पडित का जन्म 24 दिसम्बर 2007 को करनाल जिले के गांव कोहड़ में हुआ। असाधारण प्रतिभा सम्पन्न कौटिल्य ने महज 5 वर्ष 10 महीने की आयु में
ही विश्व भूगोल, प्रति व्यक्ति आय, घरेलू उत्पाद व राजनीति जैसे विभिन्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्नों के पल भर में उत्तर देकर सबको चौंका दिया था। कुरुक्षेत्र
विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ (मनोवैज्ञानिक) उसकी स्मृति क्षमता का अध्ययन कर रहे हैं।
गूगल ब्वॉय बोले, ऐसी कार बनाऊंगा, जो उड़ेगी और अंतरिक्ष में घूमाएगी
7 of 7
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
- फोटो : फाइल फोटो
एक सामान्य शिक्षक परिवार में पैदा हुआ कौटिल्य सामान्य जीवन जी रहा है। वह अपने दादा जयकृष्ण शर्मा को आदर्श और गुरु मानता है। एसडी मॉडर्न स्कूल में
पढ़ता है, उसी में माता, पिता और दादा अध्यापक हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने कौटिल्य का परिक्षण किया है। उनका मानना है कि इस बालक का
आईक्यू करीब 130 हो सकता है। महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन का आईक्यू करीब 160-190 था।