फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बदला लेने रिंग में उतरेंगे खली, करेंगे फाइट

Fri, 12 Aug 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
द ग्रेट खली - फोटो : फाइल फोटो
WWE के पूर्व हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली एक बार फिर रिंग में उतरेंगे। विदेशी रेसलर्स को ललकारते हुए खली ने बदला लेने की बात कही है। किस बदले की बात कर रहे हैं खली है, देखिए?
 
विज्ञापन

2 of 7
द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट - फोटो : amar ujala
अपने विरोधी रेसलरों को धूल चटाना का ये जज्बा इंडियन रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा के जहन में अभी भी है। उल्लेखनीय है कि इसी साल उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हुई फ्री स्टाइल रेसलिंग में रेसलर ब्रॉडी स्टील, माइक नाक्स, अपोलो लियोन ने मिलकर रिंग में द ग्रेट खली पर हमला बोल दिया था और उसे बुरी तरह से पीटा था।
विज्ञापन

3 of 7
द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट - फोटो : amar ujala
खली को इमरजेंसी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था, लेकिन खली देहरादून में अपनी इंजरी से लौटे और उन्होंने विरोधियों को हराकर अपनी जीत हासिल की, लेकिन खली मानते हैं कि अभी रेसलर द ग्रेट खली का बदला पूरा नहीं हुआ है, इसलिए वे इसका हिसाब-किताब तीनों विरोधी रेसलरों से गुरुग्राम में होने वाली रेसलिंग रिंग में पूरा करेंगे। ये सब रिंग की बातें हैं, इसका हिसाब-किताब रिंग में ही पूरा किया जाएगा’।

4 of 7
द ग्रेट खली - फोटो : फाइल फोटो
ग्रेट खली रविवार को अंबाला में खेल मंत्री अनिल विज के आवास पर उनसे गुरुग्राम में करवाई जाने वाली रेसलिंग के संबंध में चर्चा करने पहुंचे। थोड़ी देर तक खली ने विज से मंत्रणा की और उन्हें बताया कि वे पंजाब और उत्तराखंड की तर्ज पर यहां हरियाणा के गुरुग्राम के एक स्टेडियम में डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर फ्री स्टाइल रेसलिंग करवाना चाहते हैं। गुरुग्राम का ताऊ देवी लाल स्टेडियम अभी तक प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
द ग्रेट खली - फोटो : फाइल फोटो
इस रेसलिंग के आयोजन की तिथि भी तय की जानी है। खली ने अनिल विज से इस सफल आयोजन के लिए सरकार और खेल मंत्रालय का सहयोग मांगा। इस पर विज ने इस आयोजन के लिए सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही। रेसलिंग में आस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा समेत चार देशों से रेसलर यहां आएंगे और रिंग में अपनी ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे द ग्रेट ख्‍ाली - फोटो : amar ujala
मैंने डब्ल्यूडब्ल्यूई के चर्चित रेसलरों से भी बातचीत की है, लेकिन अभी वे अनुबंध से बंधे हैं, लेकिन उन्होंने आश्वस्त किया है कि वे इस तरह के आयोजनों में अनुबंध के बाद भाग लेने जरूर आएंगे। ये रेसलिंग भी डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर होगी। हरियाणा सरकार से इसके लिए सहयोग मांगा है। निसंदेह लोग इस रेसलिंग को खूब इंज्वाय करेंगे।
- दलीप सिंह राणा उर्फ दि ग्रेट खली
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा वैसे ही खेलों को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहा है। खली ने अपनी पूरी प्लानिंग उन्हें बताई है, ये बहुत बढ़िया है। खली को आश्वस्त किया गया है कि उन्हें यहां इस आयोजन के लिए पूरा सहयोग मिलेगा। उधर, ओलंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। उम्मीद है कि हरियाणा के खिलाड़ी देश की झोली में सबसे ज्यादा पदक डालेंगे देश का नाम रौशन करेंगे।
-अनिल विज, खेल मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें