साल 2019 में कई शादियां हुई लेकिन कुछ अजीबोगरीब विवाह भी देखने को मिले। हम आपको कुछ ऐसे ही शादियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। तस्वीरों के माध्यम से जानिए कुछ ऐसी ही शादियों के बारे में-
विज्ञापन
2 of 6
अनोखी शादी
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब का है। 23 साल की युवती ने 65 साल के बुजुर्ग से शादी कर ली। आखिर उसने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह जानकर हर कोई हैरान हुआ। लड़की बेहद खूबसूरत है। ऐसे में उसे अपने से बेहतर लड़का मिल जाता, लेकिन उसने बुजुर्ग से शादी की। दरअसल, बुजुर्ग की पत्नी की मौत हो चुकी है, लेकिन उसके पास अकूत संपत्ति है। लड़की एक गरीब परिवार से संबंध रखती है। क्योंकि बेटी को एक अच्छी और ऐशोआराम वाली जिंदगी मिलती, यह सोचकर मां-बाप इस शादी के लिए मान गए। शादी दोनों की आपसी सहमति से हुई। बुजुर्ग ने दहेज में एक भी पैसा नहीं लिया और इसी वजह से मां-बाप शादी के लिए माने।
विज्ञापन
3 of 6
अनोखी शादी
- फोटो : अमर उजाला
एक दूल्हे ने बरात ले जाने से पहले शहीदों को नमन किया। शहनाई की जगह भारत माता की जय के नारे लगे और ए मेरे वतन के लोगों गीत बजाया गया। हरियाणा के जींद में जुलाना कस्बे के गांव देवरड़ में यह अनोखी शादी हुई। एक मजदूर के बेटे ने शादी से पहले नई शुरूआत की। दूल्हे ने बरात लेकर निकलने से पहले शहीदों को याद किया और उनकी प्रतिमा को नमन किया। शादी वाले दिन जब बरात ले जाने से पहले रीति रिवाज निभाए जा रहे थे, तब दूल्हे ने गांव में लगी शहीद की प्रतिमा पर जाकर अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए शहीद का आशीर्वाद लिया। उसके बाद ही वह बारात लेकर निकला। बरात ले जाने से पहले मंदिरों में जाकर देवताओं की पूजा करने का रिवाज है। यहां दूल्हे ने मंदिर में शहीद की भी पूजा की। यह शादी पूरे गांव, शहर और जिले में चर्चा का विषय रही।
4 of 6
अनोखी शादी
- फोटो : अमर उजाला
एक जोड़े ने बिल्कुल अलग अंदाज में विवाह रचाया। व्हील चेयर पर बैठकर युवती ने सात फेरे लिए। यह विवाह हिसार के सर्वोदय अस्पताल में हुआ। यहां के गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी कांस्टेबल नीलम की बारात गांव में आनी थी लेकिन शादी से चार दिन पहले हुए सड़क हादसे ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। उसके मंगेतर कांस्टेबल रवि ने उसके प्रति प्यार कम नहीं होने दिया और वह परिवार के सदस्यों के साथ दूल्हा बनकर नीलम से विवाह करने सर्वोदय अस्पताल पहुंच गया। ईश्वर को साक्षी मानकर व्हील चेयर पर शादी के जोड़े में बैठी नीलम के साथ रवि ने सात फेरे लिए। इस पर न केवल नीलम बल्कि आस-पास खड़े परिजन और अस्पताल के स्टाफ सदस्य भी भावुक हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
अनोखी शादी
- फोटो : अमर उजाला
एक पिता ने अपने बेटे की शादी में एक ऐसा काम किया, जो समाज के लिए एक मिसाल बन गया। उन्होंने निमंत्रण पत्र में भी अनोखे शब्द लिखवाए। करीब 36 साल पहले हरियाणा में रोहतक जिले के सांघी गांव के किसान तसवीर सिंह हुड्डा ने सड़क हादसे के बाद खून की कमी से तड़पकर दो लोगों को जान गंवाते देखा था। उन्होंने उसी दिन ठान लिया था कि वह रक्तदान की मुहिम का हिस्सा बनेंगे और जरूरतमंदों की जान बचाएंगे। किसान ने अपने बेटे की शादी से एक दिन पूर्व प्रीतिभोज के साथ ही रक्तदान शिविर लगाया। इस अनूठी पहल के साथ ही उन्होंने शादी के कार्ड पर मेहमानों व दोस्तों से शादी में आने के साथ ही रक्तदान करने की अपील भी की।
एक लड़की बचपन की सहेली के प्यार के ऐसी पागल हुई कि उसने बड़ा कदम उठा लिया और दोनों ने सात फेरे ले लिए। मामला हरियाणा के चरखी दादरी का है। बचपन से साथ पढ़ने वाली सहेली से शादी करने के लिए लड़की ने लिंग परिवर्तन करा लिया और शादी करने के बाद दोनों घर पहुंचे। लड़की से लड़का बनने वाली युवती के परिजन तो मान गए लेकिन लड़की के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने दोनों के मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया तो पति ने ससुरालियों के खिलाफ पत्नी से मिलने नहीं देने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया लेकिन सुलह नहीं हो पाई। इस शादी की चर्चा खूब हुई।