फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में छाए रहे ये 6 चेहरे, दो पर हुआ खूब विवाद...एक की पिटाई तो एक पहुंचा पाकिस्तान

Mon, 31 Dec 2018 05:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
राखी सावंत, कपिल शर्मा
2018 में पूरा साल छह चेहरे चर्चा में रहे। दो लोगों पर तो जमकर विवाद हुआ, वहीं एक का मामला पाकिस्तान तक पहुंचा। एक की ऐसी पिटाई हुई कि अस्पताल जाना पड़ा। पढ़ें ये रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 7
इमरान खान- नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिद्धू
साल 2018 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे नवजोत सिद्धू, दो बार पाकिस्तान जाने को लेकर, करतारपुर कॉरिडोर को लेकर, कमर बाजवा को गले लगाने को लेकर एवं और भी बहुत कुछ। सिद्धू अपने बयान को लेकर भी विवाद में रहे। एक बार उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत से ज्यादा बेहतर पाकिस्तान है। इसे लेकर वे खूब ट्रोल हुए और कमेंट भी सुनने पड़े। गोपाल सिंह चावला के साथ फोटो भी विवाद में रही। हाल ही में ताजा विवाद काले तीतर के स्टेच्यू को लेकर रहा, जिसे वे पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए पाकिस्तान से लेकर आए थे।
विज्ञापन

3 of 7
Rakhi sawant
राखी सावंत
बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत भी साल भर सुर्खियों में रहीं। विवादों से तो इनका गहरा नाता रहा ही, अपने बयानों को लेकर भी वे चर्चा में रहीं। राम रहीम के साथ हनीप्रीत के संबंधों पर बोलीं, तो 5 करोड़ा का नोटिस मिल गया। भगवान वाल्मीकि पर बयान को लेकर जो मामला चल रहा था, उसमें एक्ट्रेस को माफी मांगकर ही पीछा छुड़ाना पड़ा। द ग्रेट खली के लिए रिंग में उतरी तो महिला पहलवान ने उठाकर पटक दिया। ऐसी चोट लगी कि अस्पताल तक पहुंच गईं। फिर वे सपना चौधरी के साथ रिंग में दिखी तो भी लोगों को चर्चा का मौका मिला। हाल ही में कपिल शर्मा को शादी की अनोखी बधाई देकर वे विवादों में रहीं।

4 of 7
हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर
क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर दो मुद्दों के चलते चर्चा में रहीं। एक उनके डीएसपी पद को लेकर हुआ विवाद, दूसरा टी20 वर्ल्ड कप में शानदार 103 रन की पारी खेलने को लेकर सुर्खियों में रहीं। हरमनप्रीत की ग्रेजुएशन की डिग्री फर्जी होने की बात उठाते हुए उन्हें डीएसपी पद से हटाए जाने की बात उठी थी। यूनिवर्सिटी में भी डिग्री का रिकॉर्ड न मिलने पर पंजाब सरकार ने उन्हें कांस्टेबल का पद ऑफर कर दिया था, लेकिन मामला तूल पकड़ते देखकर सीएम ने एक मौका देते हुए उन्हें और एक अन्य खिलाड़ी मनदीप को डीएसपी पद पर बहाल कर दिया। टी20 वर्ल्ड कप में टी20 वर्ल्ड कप में क्रिकेटर हरमनप्रीत ने 51 गेंदों में 103 रन बनाए और 8 छक्के मारे। इस शानदार पारी के लिए उन्हें देश भर में सराहा गया।
विज्ञापन

5 of 7
vinesh phogat and somveer rathi
विनेश फोगाट
पहलवान विनेश फोगाट भी सुर्खियों में छाई रहीं। साल 2018 में उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। देशवासियों का दिल जीत लिया। विनेश ने रियो ओलंपिक में चोट लगने के दो द रिंग में वापसी की थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीता। इस बीच विनेश का नाम एथलीट नीरज चोपड़ा के साथ जोड़ा गया तो उन्होंने अपने प्यार का एलान सरेआम कर दिया। विनेश ने वतन लौटते ही एक फोटो अपलोड करके सोमवीर राठी को अपना हमसफर घोषित कर दिया। फिर दिसंबर महीने में सोमवीर के साथ सात फेरे भी ले लिए। शादी के बाद पहलवानी न छोड़ने के उनके फैसले को भी सराहा गया।
विज्ञापन

6 of 7
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने शो और शादी को लेकर चर्चा में रहे। शो पर तो सारा साल विवाद होता रहा। पहले द कपिल शर्मा शो बंद हुआ, बाद में शो की स्टारकास्ट के साथ विवाद चलता रहा। सुनील ग्रोवर और कपिल के बीच टंग वार, ट्वीट वार देखने को मिला। मामले को लेकर कपिल की काफी किरकिरी हुई और वे तनाव में चले गए। फिर वे शो लेकर आए, 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शो। यह जबरदस्त फ्लॉप रहा, नतीजा इसे बंद करना पड़ा। इस वजह से वे और तनाव में चले गए और मीडिया से दूरी बना ली। साल के आखिर में वे एकाएक सामने आए और दो खबरें सुनाई। एक तो गिन्नी चतरथ के साथ शादी कर ली, दूसरा उनका शो 'द कपिल शर्मा शो', जो 29 दिसंबर से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी
इन्हें कौन नहीं जानता। साल भर इनका नाम लोगों की जुबान पर रहा। तस्वीरें, फोटो शूट, वीडियो, बॉलीवुड में एंट्री, मूवी में आइटम सॉन्ग, पहली मूवी दोस्ती के साइड इफेक्ट, और भी न जाने क्या-क्या इस साल सपना ने किया। इस साल सपना की शादी को लेकर भी बात उठी, तो राजनीति में एंट्री को लेकर भी कुछ चर्चा हुई।

राजनीति की बात पर तो उनके खिलाफ एक सांसद ने विवादित बयान भी दे दिया था, जिसका उन्होंने मुंह तोड़ जवाब दिया। सपना चौधरी के शो को लेकर भी खूब विवाद हुआ। कई जगहों पर तो उनके शो बैन कर दिए गए। एक शो में उनके भाई को गोली भी चलानी पड़ी क्योंकि उनकी एक झलक पाने को इतने लोग उमड़ते हैं कि पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें