पहलवान सोमवीर राठी के साथ 7 फेरे लेने से पहले ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने एक ऐसा एलान किया, सुनकर मां खुश हो गई। देशवासी भी पहलवान बेटी पर गर्व करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
vinesh phogat, Somveer Rathi
शादी से दो दिन पहले विनेश फोगाट ने स्पष्ट कर दिया है कि शादी के बाद वो मैट से दूरी नहीं बनाएंगी। शादी के कुछ दिन बाद वह बेंगलुरु ट्रेनिंग के लिए चली जाएंगी और उनका पूरा फोकस आगामी स्पर्धाओं पर रहेगा। विनेश फोगाट का बान लग गया है और 13 दिसंबर को जींद निवासी सोमवीर राठी के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
विनेश फोगाट
विनेश के पैतृक गांव बलाली स्थित उनके नए मकान में शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मेन्यू कार्ड तैयार करने से लेकर मेहमानों को निमंत्रण भी भेजे जा चुके हैं। हालांकि फौगाट फैमिली ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि शादी के लिए किसे निमंत्रण भेजे गए हैं और कौन-कौन शिरकत करेगा।
4 of 6
vinesh phogat
हालांकि विनेश के परिजनों ने बताया कि देश का प्रतिनिधित्व कर चुके सभी पहलवानों को शादी का निमंत्रण भेजा गया है। शादी समारोह के लिए घर पहुंची विनेश पहली दफा मीडिया से मुखातिब हुई। विनेश ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शादी के बाद वह कुश्ती नहीं छोड़ेगी और ट्रेनिंग सेंटर और मैट से दूरी नहीं बनाएंगी।
विज्ञापन
5 of 6
विनेश फोगाट
विनेश फोगाट ने बताया कि शादी के बाद वो बैंगलुरु अभ्यास के लिए जाएगी। विनेश के भाई हरविंद्र फौगाट ने बताया कि विनेश की शादी में कई पहलवान पहुंचेंगे और इसके लिए हलवाई को व्यंजनों में कम मसाले प्रयोग करने की स्पेशल हिदायतें दी गई है।
वहीं, ज्यों-ज्यों शादी नजदीक आ रही है इसकी चर्चाएं गांवों में भी होने लगी हैं। विनेश के गांव में बुजुर्ग अब हुक्के पर भी शादी की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि परिजन पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि शादी बेहद सामान्य ढंग से की जाएगी और सोमवीर महज 125 बाराती लेकर बलाली पहुंचेगा।