सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पानीपत की विजय संकल्प रैली में बड़ी घोषणाएं करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया। सीएम हुड्डा ने रैली में सरकार के साढे़ नौ साल के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्य एवं लागू की गई जनकल्याणकारी नीतियों का लेखा-जोखा पेश किया।
विज्ञापन
देखिए, हूटिंग पर हुड्डा की मोदी को मंच से ललकार
2 of 9
हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा देश में अग्रणी स्थान पर है। उनका सपना है कि हरियाणा का नाम विश्व भर में हो। अपने राजनीतिक विरोधियों तथा दलबदलुओं पर हुड्डा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि विस चुनाव में ऐसे मलाईखोरों को सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन
देखिए, हूटिंग पर हुड्डा की मोदी को मंच से ललकार
3 of 9
भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए हुड्डा ने कहा कि ये लोग दलबदलुओं के सहारे सरकार बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दलबदल करने वाले ये कौन लोग हैं, जनता सब जानती है। ये वही मलाईखोर लोग है जो दस साल तक सरकार की प्रशंसा करते रहे।
देखिए, हूटिंग पर हुड्डा की मोदी को मंच से ललकार
4 of 9
विस चुनाव में विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा और इनेलो दोनों पार्टियां अपने-अपने सीएम पद के उम्मीदवारों को करें। इसके साथ ही उनके हलके की घोषणा भी करें। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां लोगों को गुमराह कर रही हैं।
विज्ञापन
देखिए, हूटिंग पर हुड्डा की मोदी को मंच से ललकार
5 of 9
सीएम हुड्डा ने रैली में लेखा-जोखा पेश करते हुए कहा कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने वादों से बढ़कर काम किया है। कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गये सभी वादों को पूरा किया है। राज्य में अल्पसंख्यक आयोग के गठन सहित अलग हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी बनाकर सिखों को गुरु घरों की सेवा का अधिकार दिया है।
विज्ञापन
देखिए, हूटिंग पर हुड्डा की मोदी को मंच से ललकार
6 of 9
हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार यूपीए सरकार द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना व मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करने की बात कह रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार ने गरीबों का हितों के साथ खिलवाड़ किया तो वे सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।
विज्ञापन
देखिए, हूटिंग पर हुड्डा की मोदी को मंच से ललकार
7 of 9
पानीपत के सेक्टर-13/17 के मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली में घोषणा करते हुए सीएम हुड्डा ने कहा कि सहकारी बैंकों के फसली ऋणों की समय पर अदायगी करने वाले किसानों का पूरा ब्याज तथा दीर्घावधि के फसली ऋणों की समय पर अदायगी करने वाले किसानों का आधा ब्याज माफ किया जाएगा।
देखिए, हूटिंग पर हुड्डा की मोदी को मंच से ललकार
8 of 9
सीएम ने एक नवंबर 2014 से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता एवं विधवा पेंशन जैसी अन्य सामाजिक पेंशनों की राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 मासिक रुपये करने, राज्य सरकार के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने की घोषणा की है।