फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद कितनी ग्लैमरस हो गई है ये ओलंपियन पहलवान, दिल थाम कर देखिएगा

Mon, 08 May 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 10
ग्लैमरस हो गई है ये ओलंपियन पहलवान
रिंग में प्रतिद्वंदियों को धूल चटाने वाली ओलंपियन पहलवान काफी ग्लैमरस हो गई हैं। जरा दिल थामकर देखिएगा, इनकी ये खूबसूरत तस्वीरें।
 
विज्ञापन

2 of 10
Sakshi Malik
रियो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक के साथ ही पूरे हरियाणा का नाम देश-दुनिया में छा गया। हर किसी के जुबान पर बस यही था कि हरियाणा की बेटी ने कमाल कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 10
Sakshi Malik
लेकिन एक बदलाव जो साक्षी के पदक जीतने के बाद और निखरा हुआ दिखाई दिया वह था फिटनेस। साक्षी पदक जीतने के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गई हैं। उन्होने अपनी शादी की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाला।

4 of 10
Sakshi Malik
ये बदलाव साक्षी के पदक जीतने के बाद दिखाई दिया। महिला पहलवान साक्षी मलिक अब अपने फेसबुक पेज पर काफी तस्वीरें अपलोड करतीं है। जिनमें वह बहुत खूबसूरत दिखाई देतीं है।
विज्ञापन

5 of 10
Sakshi Malik
उधर, शादी के बाद एक बार फिर साक्षी मलिक अखाड़े में आ रही हैं। भारत के अनुभवी पहलवानों बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक को एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह प्रतियोगिता 10 से 14 मई के बीच होनी है। साक्षी विदेशी महिला पहलवानों को टक्कर देती नजर आएंगी। 
विज्ञापन

6 of 10
Sakshi Malik
10 देशों के महिला व पुरुष पहलवान लेंगे हिस्सा
लखनऊ में हुई ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भारतीय कुश्ती संघ ने साक्षी का चयन टीम में कर लिया है। वहीं जिले से अन्य दो महिला व दो पुरुष पहलवान पहले से ही भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं। चैंपियनशिप में लगभग दस देशों के महिला व पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे।
 
विज्ञापन

7 of 10
Sakshi Malik
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि भारत फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला तीनों वर्गों में कुल 24 पहलवान उतार रहा है और उम्मीद है कि भारतीय पहलवान इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हर वर्ग में 8-8 पहलवान मेजबान देश की चुनौती रखेंगे। उन्होंने बताया कि कुल 23 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

8 of 10
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक
एशियाई प्रतियोगिता में नया इतिहास बनाएंगी साक्षी
बृजभूषण ने बताया कि साक्षी मलिक ने इस प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रॉयल में मंजू को 10-0 से मात देकर क्वालीफाई किया है और उम्मीद है कि रियो में इतिहास बनाने वाली यह महिला पहलवान एशियाई प्रतियोगिता में भी नया इतिहास बनाएगी।

9 of 10
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
सत्यव्रत को भी मिला मौका
साक्षी ने गत वर्ष अगस्त में रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया था। साक्षी का ओलंपिक के बाद यह पहला टूर्नामेंट होगा। इस दौरान उनकी शादी पहलवान सत्यव्रत कादियान से हो गई थी। सत्यव्रत भी एशियाई कुश्ती में अपनी चुनौती पेश करेंगे, क्योंकि उनके वजन वर्ग के पहलवान मौसम खत्री अपनी शादी के कारण ट्रॉयल से हट गए और सत्यव्रत को एशियाई कुश्ती में उतरने का मौका मिल गया। 
विज्ञापन

10 of 10
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
देश के 2 ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त की कुश्ती संघ के साथ मौजूदा स्थिति के बारे में पूछने पर अध्यक्ष ने कहा कि दोनों का ही हमेशा स्वागत है। यदि वे ट्रॉयल या कैंप में हिस्सा लेना चाहते हैं तो उन्हें संघ को पहले एक आवेदन देना होगा जिसके बाद वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए पात्र हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें