फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, नाबालिग युवतियां बेचने वाले 'दरिंदें', अब तक 8 बेचीं

Wed, 15 Jul 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
वेस्ट बंगाल से झांसा देकर नाबालिग युवतियों को लाते और औने-पौने दाम में आगे बेच देते। यही धंधा था इन दरिंदों का। देखिए इन्हें और जानिए इनकी करतूतें।
विज्ञापन

देखिए, नाबालिग युवतियां बेचने वाले 'दरिंदें', अब तक 8 बेचीं

2 of 6
नाबालिग लड़कियों को चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में बेचने वाले गिरोह का मनीमाजरा पुलिस ने पर्दाफाश किया। गिरोह के 3 सदस्यों को  किशनगढ़ चौक से नाबालिग लड़की का सौदा करते हुए गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर 70 हजार में बेची गई एक अन्य लड़की मनीमाजरा टाउन से मिली है।

विज्ञापन

देखिए, नाबालिग युवतियां बेचने वाले 'दरिंदें', अब तक 8 बेचीं

3 of 6
आरोपियों की पहचान राजू निवासी बापूधाम सेक्टर-26 फेस-2, गोपाल सरकार और ददू मोंडी निवासी नवा ग्राम जमलपुर, वर्धमान वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस ने लड़कियों को स्नेहालय भेज दिया है। उधर, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

देखिए, नाबालिग युवतियां बेचने वाले 'दरिंदें', अब तक 8 बेचीं

4 of 6
मनीमाजरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग किशनगढ़ चौक पर लड़की को बेचने की फिराक में हैं। थाने के सब इंस्पेक्टर रोहताश कुमार को ग्राहक बनाकर भेजा। गिरोह के सदस्यों ने रोहताश को युवती दिखाई। 30 हजार में सौदा तय हुआ। 5 हजार एडवांस दिए।

विज्ञापन

देखिए, नाबालिग युवतियां बेचने वाले 'दरिंदें', अब तक 8 बेचीं

5 of 6
जैसे ही गिरोह के सदस्यों ने युवती को रोहताश के हवाले किया, सिविल वर्दी में मौजूद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजू, गोपाल सरकार और डाडू मांडी ने पूछताछ में कबूला कि 3 माह से लड़कियां बेच रहे हैं। अब तक चंडीगढ़, सोनीपत, पानीपत और हिसार में आठ लड़कियों को बेच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, नाबालिग युवतियां बेचने वाले 'दरिंदें', अब तक 8 बेचीं

6 of 6
एसीपी सेंट्रल डाक्टर गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि गोपाल सरकार और ददू मोंडी नाबालिग लड़कियों को यहां शादी करवाने का झांसा देकर लाते थे और 30 से लेकर एक लाख रुपये में बेच देते थे। पूरा गिरोह चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में फैला है। अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें