अगर आप अपने मोबाइल पर वाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके अच्छे दिन आने वाले हैं। जी हां अब आपको वाट्सएप का इस्तेमाल करने पर ईनाम में पैसा मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 7
whtsapp
वाट्सएप का ये इनाम जीतने के लिए आपको एक काम करना पड़ेगा। दरअसल पुलिस की तरफ से अब ऐसी मुहिम शुरु की गई है, जिसके लिए आम लोगों से मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
3 of 7
whatsapp
अगर कोई पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियम तोड़ता दिखे तो इसकी तस्वीर खींच लें और रोहतक पुलिस को वाट्स अप पर भेज दें। आपको इसके लिए एक हजार रुपये का पुरस्कार देगी।
4 of 7
whtsapp
रोहतक पुलिस ने आमजन पर डंडा चलाने से पहले खुद को सुधारने के लिए यह कदम उठाया है। पुलिस एसपी पंकज नैन ने सार्वजनिक तौर पर घोषणा की है यदि कोई भी पुलिसकर्मी यातायात के नियम तोड़ता दिखे तो उसका फोटो उनके वाट्सअप नंबर 9996464100 पर भेजें।
विज्ञापन
5 of 7
whtsapp
इसके अलावा आप अपने नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100, 01262-228113, 9996464100 पर फोन करके इसकी सूचना दे सकते हैं। पुलिस ने कहा है के फोटो भेजने वाले का नाम गुप्त रखने सहित उसे एक हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
traffic police
पुलिस की ओर से यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में जब पुलिस कर्मचारी खुद ही नियम तोड़ेंगे तो आमजन में गलत संदेश जाएगा। इसीलिए यह कदम उठाया गया है।
अगर इसके बावजूद कोई पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यातायात नियमों के साथ-साथ आमजन से अपील है कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति अवैध शराब, नशीले पदार्थ बेचने या जुआ या सट्टा का धंधा करता है तो लोग रोहतक पुलिस के वाट्सएप नंबर 9996464100 पर भी सूचना दे सकते हैं।