फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल' गर्ल जायरा वसीम के समर्थन में आईं फौगाट बहनें, दिया बड़ा बयान

Sun, 22 Jan 2017 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
जायरा वसीम
आमिर खान की 'दंगल' की रील बेटी जायरा वसीम को लेकर रियल बेटी गीता फौगाट ने बड़ा बयान दिया है। जानिए आखिर क्या कहा उन्होंने?
विज्ञापन

2 of 6
zaira waseem aamir khan dangal - फोटो : Twitter
दरअसल, मामला जायरा वसीम के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मिलने के बाद उठे विवाद का है। मामले में जायरा की तरफ से फेसबुक पर पोस्ट हुए माफीनामे के बाद गीता फौगाट और बबीता फौगाट ने उनका समर्थन किया। दोनों ने जायरा की हिम्मत बढ़ाते हुए उन्हें विरोधियों से ना डरने और माफी ना मांगने की सलाह दी है।
विज्ञापन

3 of 6
फौगाट बहनों पर खुलकर बोलीं मां
जायरा के समर्थन में गीता फौगाट ने कहा कि उन्होंने धाकड़ लड़कियों का रोल किया है। उन्हें डरने या शर्मिंदा होने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं बबीता फोगाट ने कहा कि जायरा ने जिस लड़की का रोल किया है, वो बहुत मेहनत करके यहां तक पहुंची है। इसलिए जायरा को डरने की जरूरत नहीं है, पूरा देश उनके साथ है।

4 of 6
zaira waseem aamir khan dangal
फिल्म 'दंगल' में पहलवान गीता फौगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली जायरा वसीम द्वारा फेसबुक पर माफीनामा पोस्ट करने के बाद बॉलीवुड और खेल जगत के सितारों ने उनका खुलकर समर्थन किया। सभी ने कहा है कि यह दुख की बात है। जायरा को उन्हें अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए लोगों से माफी मांगनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ZAIRA WASEEM - फोटो : FILE PHOTO
क्या है पूरा मामलाः जायरा वसीम ने हाल में घोषित हुए जम्मू-कश्मीर बोर्ड की परीक्षाओं में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जायरा की इस उपलब्धि पर कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई दी थी और कहा था कि वह युवाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं। इस मुलाकात के बाद जायरा को ट्विटर पर ट्रोल किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Zaira Wasim - फोटो : File Photo
फिर शुरू हुआ जायरा पर आरोप लगाने का सिलसिला। सितंबर में बुरहान वाणी की मौत के बाद घाटी में बने माहौल को लेकर जायरा पर आरोप लगाए गए कि जायरा उनसे हाथ मिला रही हैं, जिनकी वजह से कश्मीर के हालात खराब हुए। उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी गई। इससे दुखी जायरा ने फेसबुक पर खुला माफीनामा पोस्ट किया, हालांकि बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें