अपराध की दुनिया में शॉर्प शूटर के नाम से कुख्यात और कत्ल, इरादा-ए-कत्ल, लूटपाट व डकैती जैसे संगीन आपराधिक मामलों का सामना कर रहे सुक्खा काहलवां की बुधवार को चाचोकी के पास बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस उसे जालंधर अदालत में पेशी के बाद वापस नाभा जेल लेकर जा रही थी। हमलावर दो कारों में सवार थे।
विज्ञापन
देखिए, कैसे 'कुत्ते' की मौत मारा गया कुख्यात गैंगस्टर?
2 of 7
डीआईजी जालंधर रेंज विजय प्रताप के साथ कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। विजय प्रताप ने कहा कि गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस को मौके से कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
देखिए, कैसे 'कुत्ते' की मौत मारा गया कुख्यात गैंगस्टर?
3 of 7
नाभा जेल में से पुलिस मुलाजिम एक सरकारी जीप में सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा काहलवां निवासी काहलवां, जालंधर व राणा प्रताप सिंह को एक केस के सिलसिले में जालंधर व कपूरथला की अदालत में पेश करने आए थे। दोनों को जब पेशी के बाद पीछे से खुली पुलिस जीप में वापस नाभा जेल लाया जा रहा था।
देखिए, कैसे 'कुत्ते' की मौत मारा गया कुख्यात गैंगस्टर?
4 of 7
नाभा जेल ले जाते समय जीटी रोड पर डिवाइन पब्लिक स्कूल के आगे दो फार्च्यूनर गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने गोलियां चलाकर जीप के टायर पंक्चर कर दिए व जीप रुकने पर उसमें सवार सुक्खा काहलवां को गोलियों से भून डाला।
विज्ञापन
देखिए, कैसे 'कुत्ते' की मौत मारा गया कुख्यात गैंगस्टर?
5 of 7
जीप में दो थानेदारों समेत कुल 7 पुलिस मुलाजिम सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने हत्या के बाद मौके पर भंगड़ा भी डाला। हमलावरों में से एक खुद को मलोट वाला बता रहा था। हमलावरों ने 30 से अधिक फायर किए व हमलावर पुलिस मुलाजिमों के असले भी छीनकर ले गए व बाद में थोड़ी दूरी पर जाकर फेंक दिए।
विज्ञापन
देखिए, कैसे 'कुत्ते' की मौत मारा गया कुख्यात गैंगस्टर?
6 of 7
इस गोलीकांड में और किसी को भी गोली नहीं लगी, सिर्फ सुक्खा काहलवों को ही निशाना बनाया गया। सुक्खा काहलवों के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में कई अपराधिक केस दर्ज हैं। चार राज्यों की पुलिस को नाकों तले चने चबा चुके गैंगस्टर सुक्खा काहलवां पर 40 से अधिक केस दर्ज हैं, जिसमें पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व यूपी में दर्ज हैं।
देखिए, कैसे 'कुत्ते' की मौत मारा गया कुख्यात गैंगस्टर?
7 of 7
सुक्खा काहलवां जेल से भी फेसबुक अपडेट कर सुर्खियों में रहा था। पुलिस द्वारा ऐसे खतरनाक अपराधी को एक खुली जीप में लेकर जाना पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया चिन्ह लगाता है।