फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मृत' गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज, सभी अपडेट

Fri, 30 Jan 2015 03:36 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंध्ार
विज्ञापन
1 of 12
पुलिस कस्टडी में बेरहमी से मार दिए गए कुख्यात गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज बने हुए हैं। सभी आज तक अपडेट हैं। देखिए तस्वीरें। -रिपोर्ट: सुरिंदर पाल, जालंधर
विज्ञापन

'मृत' गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज, सभी अपडेट

2 of 12
फेसबुक पेजों पर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की मौत पर श्रद्धांजलि देने वाली होड़ लगी हुई है। सुक्खा की आत्मा की शांति के लिए बने अधिकारिक पेज पर 10 हजार से अधिक लोग श्रद्धांजलि दे चुके हैं।

विज्ञापन

'मृत' गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज, सभी अपडेट

3 of 12
फेसबुक पर कोई बदला लेने की बात कह रहा है तो कोई सुक्खा को 25 पर भारी पड़ने वाला शेर बताकर पुलिस को इसका हत्यारा बता रहा है। इसी पेज पर गौंडर की तस्वीरें डालकर उससे बदला लेने के लिए चैलेंज किया जा रहा है।

'मृत' गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज, सभी अपडेट

4 of 12
सुक्खा काहलवां की हत्या के अगले ही दिन इस पेज को शुरू किया गया, जिसमें तेजी से उसकी फोटो अपलोड होनी शुरू हो गयी और साथ ही उसके शव की फोटो डालकर युवा दुख प्रकट कर कमेंट्स करते रहे।

विज्ञापन

'मृत' गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज, सभी अपडेट

5 of 12
अब यह संख्या 10 हजार का आंकड़ा क्रास कर गई है और हाल ही में सुक्खा के अंतिम संस्कार की फोटो भी इसी पेज पर अपलोड की गयी हैं। खासकर विदेशों से भारी युवाओं ने इस अधिकारिक पेज पर विजिट कर दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन

'मृत' गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज, सभी अपडेट

6 of 12
पेज पर यहां तक लिखा गया है कि घर-घर पुत्त जम्मदे, बब्बर शेर नहीं किसे ने बन जाना.. मांवा पुत्त नित्त जमदियां सुक्खा काहलवां नहीं किसे ने बन जाना....। युवाओं का सबसे अधिक गुस्सा पुलिस पर है, युवा पुलिस को ही इसमें कसूरवार मानते हैं।

विज्ञापन

'मृत' गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज, सभी अपडेट

7 of 12
सुक्खा का पर्सनल पेज भी रोजाना अपडेट हो रहा है, यह पेज कहां से कौन अपडेट कर रहा है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। सुक्खा काहलवां के तमाम पेजों पर साइबर सेल पूरी तरह से निगरानी रखे हुए हैं।

'मृत' गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज, सभी अपडेट

8 of 12
गोलियों से भून दिया गया गैंगस्टर सुक्खा काहलवां सोशल मीडिया पर एकाएक हीरो बन गया है। उसके नाम से बने 3 फेसबुक पेज अपने आप अपडेट हो रहे हैं।

'मृत' गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज, सभी अपडेट

9 of 12
फेसबुक पेजों पर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। टाइमलाइन पेज पर हजारों युवा सुक्खा की फोटो डाल रहे हैं। इतना ही नहीं सुक्खा काहलवां के फेसबुक अकाउंट को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

'मृत' गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज, सभी अपडेट

10 of 12
सभी पेजों पर हजारों युवाओं ने शब्दों से दूसरे गुट को चेतावनी भी दी हुई है। गैंगस्टर दलजीत भाना ने भी सुक्खा को श्रद्धांजलि दी है। भाना पर तीन युवकों को जालंधर में गोलियों से भूनने के केस दर्ज हैं।

'मृत' गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज, सभी अपडेट

11 of 12
सुक्खा के ऑफिशियल पेज पर वीरवार को ही 10 हजार से अधिक युवाओं ने विजिट किया और 28 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया। कई लोग सोशल मीडिया पर बदला लेने की भी बात कर रहे हैं जिससे पुलिस की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

'मृत' गैंगस्टर के फेसबुक पर 4 पेज, सभी अपडेट

12 of 12
कुंवर विजय प्रताप सिंह, डीआईजी, जालंधर रेंज व साइबर क्राइम विशेषज्ञ ने बताया कि मैं सुक्खा काहलवां की पोस्ट व पेज का अध्ययन किया है। एक-एक पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। प्रदेश में गैंगवार और बदमाशों को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें