गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ। ये वादा लेकर भक्तों ने आज बप्पा को विदा कर दिया। देखिए गणेश विसर्जन की मनमोहक तस्वीरें।
विज्ञापन
तस्वीरें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...
2 of 7
पंजाब के लुधियाना में 10 दिवसीय राज्य स्तरीय गणपति उत्सव के अंतिम दिन रथ पर सवार होकर निकले गणपति के विशालकाय मनमोहक स्वरूप और विभिन्न मंदिरों से पधारे गणपति के 108 स्वरूप विसर्जन के लिए सतलुज दरिया पहुंचे।
विज्ञापन
तस्वीरें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...
3 of 7
यह उत्सव बाबा गणपति सेवा संघ की ओर से आयोजित किया जाता है। सतलुज दरिया पर हनी बेदी की अध्यक्षता में गणपति सेवा संघ के सदस्यों ने भक्तों ने अगले वर्ष फिर मिलने के वायदे के साथ गणपति बप्पा से विदाई ली।
तस्वीरें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...
4 of 7
इससे पहले गणपति सेवा संघ के अध्यक्ष हनी बेदी ने सपरिवार मिलकर और गणपति सेवा संघ के सदस्यों ने विधिवत पूजन के साथ गणपति को रथ पर विराजमान किया। पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने शोभा यात्रा पंडाल में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
तस्वीरें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...
5 of 7
महारुद्र एकता क्लब की ओर से 10वीं विशाल गणपति शोभायात्रा अमरपुरा से निकाली गई। शोभायात्रा से पहले गणपति पूजन और हवन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
तस्वीरें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...
6 of 7
सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा अमरपुरा से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होती हुई सतलुज दरिया पर संपन्न हुई। जहां पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति का विसर्जन किया।
तस्वीरें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...
7 of 7
माता वैष्णो देवी मंदिर सभा, आत्म नगर, डी-ब्लॉक की ओर से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जो पंडाल से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए दुगरी नहर पुल पर पहुंची। विसर्जन से पहले गणपति का महाभिषेक और महाआरती की गई।