फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता चंद कौर का अंतिम संस्कार, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई

Thu, 07 Apr 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
माता चंद कौर का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
नामधारी समुदाय के पूर्व सतगुरु जगजीत सिंह की पत्नी माता चंद कौर की पार्थिव देह को हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
माता चंद कौर का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
लुधियाना में हजारों नम आंखों और अनुयायियों ने मंगलवार को नामधारी समुदाय के पूर्व सतगुरु जगजीत सिंह की धर्मपत्नी माता चंद कौर की पार्थिव देह को अंतिम विदाई दी। पूरे विधि विधान के साथ श्री भैणी साहिब स्थित नामधारी मुख्यालय में जगजीत मंदिर के बगल में उनकी देह का नाम सिमरन के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
माता चंद कौर का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
सतगुरु उदय सिंह के बेटे उत्तम सिंह एवं माता चंद कौर के दोहते जय सिंह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान सतगुरु ठाकुर उदय सिंह भी खास तौर पर मौजूद रहे। अंतिम संस्कार में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पहुंचे और उन्होंने माता चंद कौर को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। बादल ने माता की मौत पर गहरा दुख जताया। अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया हुआ था। पूरे नामधारी मुख्यालय और आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। जगह-जगह नाकाबंदी करके जांच की जा रही थी। 

4 of 7
माता चंद कौर का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
नामधारी मुख्यालय के मुख्य गेट के अंदर ही संगत हाथ में पोस्टर और बैनर पकड़कर शांतिमय रोष प्रदर्शन कर रही थी। इन पोस्टरों पर माता चंद कौर के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई थी। कई पोस्टरों पर ठाकुर दलीप सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई करने की वकालत की गई। विश्व नामधारी संगत के प्रधान सुरिंदर सिंह ने कहा कि माता चंद कौर की अंतिम अरदास 10 अप्रैल को श्री भैणी साहिब में होगी।
विज्ञापन

5 of 7
माता चंद कौर का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
माता चंद कौर का पार्थिव शरीर नामधारी मुख्यालय स्थित बाग वाली कोठी में सोमवार शाम से ही अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। रात भर और मंगलवार दोपहर तक बड़ी संख्या में संगत ने उनके अंतिम दर्शन किए। अंग्रेजों के राज में सतगुरु हरि सिंह ने यहां तपस्या की थी। इसके बाद सतगुरु जगजीत सिंह की भी यह पसंदीदा जगह रही। सतगुरु जगजीत सिंह यहीं तपस्या करते थे।
विज्ञापन

6 of 7
माता चंद कौर का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
माता चंद कौर की अंतिम संस्कार में चंदन और बेरी की लकड़ी का उपयोग किया गया। उनके पार्थिव शरीर को नाम सिमरन के साथ बाग वाली कोठी से संस्कार स्थल तक लाया गया। माता चंद कौर के अंतिम संस्कार का श्री भैणी साहिब डॉट कॉम वेबसाइट पर लाइव प्रसारण किया गया। यह प्रसारण सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुआ और अंतिम संस्कार के पूर्ण होने तक किया गया। इसके लिए संस्कार स्थल पर चार विशेष कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माता चंद कौर का अंतिम संस्कार - फोटो : amar ujala
अंतिम संस्कार पर रागी बलवंत सिंह और हरबंस सिंह ने सतगुरु उदय सिंह की हजूरी में नाम सिमरन व धार्मिक कीर्तन किया। माता चंद कौर में अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने आ रही संगत की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से मुफ्त सिटी बस सेवा चलाई गई। इसके अलावा लुधियाना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी की बसें भी संगत की सेवा में लगी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें