लश्कर व हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक के अंतिम संस्कार में पूरा गांव उमड़ पड़ा। हर तरफ जय हिंद के नारे लग रहे थे, देखिए
विज्ञापन
2 of 6
देश के सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ा बनावाली गांव
पंजाब के मानसा के गांव बनावाली के सैनिक मनजिंदर सिंह का उनके गांव में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। मनजिंदर सिंह की शहीदी को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
देश के सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ा बनावाली गांव
शहीद की मां कर्मजीत कौर की आंखों में आंसू थे, लेकिन साथ ही वह गर्व भी महसूस कर रही थीं कि उनका जवान बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। मां कर्मजीत कौर का कहना है कि उनके बेटे ने भारत मां का कर्ज चुकाया है। कर्मजीत कौर ने कहा कि देश की खातिर बेटे ने शहादत दी है, इस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने बेटे के पार्थिव शव के सामने सैल्यूट कर ‘जय हिंद’ कहा।
4 of 6
देश के सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ा बनावाली गांव
शहीद मनजिंदर सिंह का वीरवार को उनके गांव बनावाली में दोपहर के समय अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सेना के उच्च अधिकारी मौजूद थे। तिरंगे में लिपटे मनजिंदर सिंह को देख कर हर गांववासी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
5 of 6
देश के सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ा बनावाली गांव
शहीद को पूरे सरकारी सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर डीसी धर्मपाल गुप्ता ने शहीद को श्रद्धांजलि देते कहा कि उसकी शहीदी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। शहीद के पिता गुरदेव सिंह ने खुद तिरंगा लेकर अपने बेटे को सलामी दी।
शहीद के भाई भूपिंदर सिंह जो खुद सेना में हैं, ने खुद अपने भाई को सलामी देते कहा कि उन्हें छोटे भाई पर नाज है। शहीद के पिता गुरदेव सिंह ने मनजिंदर को अग्नि भेंट की।