हीरो साइकिल्स के संस्थापक ओम प्रकाश मुंजाल पंचतत्व में विलीन हो गए। सैकड़ों नम आंखों ने अपने हीरो को अंतिम विदाई दी। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
साइकिलों के 'हीरो' ओपी मुंजाल को नम आंखों से अंतिम विदाई
2 of 6
बेटे पंकज मुंजाल ने ओपी मुंजाल की चिता को मुखाग्नि दी। मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्मशानघाट पर मुंजाल की अंतिम रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन
साइकिलों के 'हीरो' ओपी मुंजाल को नम आंखों से अंतिम विदाई
3 of 6
वीरवार को ओपी मुंजाल का बीमारी के चलते डीएमसी अस्पताल में निधन हो गया था। रविवार दोपहर बाद गुरदेव नगर स्थित मुंजाल निवास से बाबू ओम प्रकाश मुंजाल की अंतिम यात्रा शुरू हुई।
साइकिलों के 'हीरो' ओपी मुंजाल को नम आंखों से अंतिम विदाई
4 of 6
मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शमशान घाट पहुंचने से पहले शव यात्रा माडल टाउन में मुंजाल परिवार के पुराने घर, श्री कृष्णा मंदिर और आर्य समाज मंदिर भी गई। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सलाहकार महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने सरकार की ओर से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
साइकिलों के 'हीरो' ओपी मुंजाल को नम आंखों से अंतिम विदाई
5 of 6
शवयात्रा में हीरो मोटरकार्प के ज्वाइंट एमडी सुनील कांत मुंजाल, विजय मुंजाल, गौरव मुंजाल, महेश मुंजाल, वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल, नाहर ग्रुप के चेयरमैन जवाहर लाल ओसवाल, कमल ओसवाल, रालसन गु्रप के चेयरमैन संजीव पाहवा, एवन साइकिल्स के सीएमडी ओंकार सिंह पाहवा, सतीश ढांडा, परवीन बांसल और हरभजन डंग समेत कई लोग मौजूद रहे।
साइकिलों के 'हीरो' ओपी मुंजाल को नम आंखों से अंतिम विदाई
6 of 6
शवयात्रा के दौरान मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट के बाहर सड़क पर लंबा जाम लग गया। लोगों को अपने वाहन खड़ा करने में भी काफी दिक्कत आईं। हीरो साइकिल्स के कर्मचारियों के अलावा पुलिस ने भी ट्रैफिक को सुचारु करना का प्रयास किया।